उलाहना - नाथूराम शर्मा शंकर

नाथूराम शर्मा शंकरनाथूराम शर्मा शंकर

3 min read · 12.4K reads

चूका चाल अचेत अनारी,
नारायण को भूला रहा है।
जीवन, जन्म वृथा खोता है, बीज अंमगल के बोता है,
खेल पसार मोह-माया के, अज्ञों के अनुकूल रहा है।
यह मेरा है, वह तेरा है, ममता-परता ने घेरा है,
झंझट-झगड़ों के झूले पै, झकझोटों से झूल रहा है।
भोग-विलास रसीले पाये, दारा-पुत्र मिले मनभाये,
मानो मृग-तृष्णा क ेजल में, व्योम-पुष्प-सा फूल रहा है।
‘शंकर’ अन्त-काल आवेगा, कुछ भी साथ न ले जावेगा,
झूठी उन्नति के अभिमानी, क्यों कुसंग के ऊल रहा है।
नाथूराम शर्मा शंकर
About the poet

नाथूराम शर्मा शंकर

View profile & all 63 Poems / Stories

More from नाथूराम शर्मा शंकर

  1. ऑंख से न ऑंख, लड जाय इसी कारण से - नाथूराम शर्मा शंकर

    ऑंख से न ऑंख, लड जाय इसी कारण से,भिन्नता की भीत, करतार ने लगाई है।

    12.4K reads
  2. कौन मान लेगा कीरतुण्ड की कठोरता में - नाथूराम शर्मा शंकर

    कौन मान लेगा कीरतुण्ड की कठोरता में,कोमलता तिल के प्रसून की समाई है।

    12.4K reads
  3. आनन की ओर चले आवत चकोर मोर - नाथूराम शर्मा शंकर

    आनन की ओर चले आवत चकोर मोर,दौर-दौर बार-बार बेनी झटकत हैं।

    12.4K reads
  4. झूम-झूम चखन को चूम-चूम चंचरीक - नाथूराम शर्मा शंकर

    झूम-झूम चखन को चूम-चूम चंचरीक,लटकी लटन में लिपट लटकत हैं।

    12.4K reads
  5. छबि छाई ऋतुराज की - नाथूराम शर्मा शंकर

    तोरण पताकाधारी उन्नत वितान तने,बगरी विचित्रता सजावट के साज की ।

    12.4K reads

More Poetry & Stories You May Like