वो भी क्या दिन थे कि जब चाह न थी प्यार न था

नश्तर छपरावीनश्तर छपरावी

1 min read · 12.4K reads

वो भी क्या दिन थे कि जब चाह न थी प्यार न था

हिज्र का रंज न था इश्क़ का आज़ार न था

बे-ख़ुदी तेरा बुरा हो मुझे जब होश आया

दिल न था सीने में पहलू में वो अय्यार न था

दे के दिल उन को पड़ी जान ग़ज़ब में मेरी

वस्ल को कहिए तो कहते हैं कि इक़रार न था

क्यों लहद को मिरे ठुकरा के मिटाया उस ने

मेरी जानिब से मुकद्दर जो सितमगार न था

लब पे फ़रियाद रही अश्क रहे आँखों में

कब तिरा ध्यान मुझे ऐ बुत-ए-अय्यार न था

ये भी दिन हैं कि हसीनों पे मिटा जाता हूँ

वो भी दिन थे कि मुझे इश्क़ का आज़ार न था

हश्र में फ़ज़्ल से अपने मुझे हक़ ने बख़्शा

गो कि दुनिया में कोई मुझ सा सियहकार न था

निगह-ए-मस्त ने तेरी ये दिखाई तासीर

सब थे बदमस्त कोई रात को हुशियार न था

ऐ जुनूँ मौसम-ए-गुल में तिरे हाथों हे हे

दामन-ओ-जेब में देखा तो कोई तार न था

पीटता था कभी सर को तो कभी सीने को

शब-ए-तन्हाई में ऐ शोख़ मैं बेकार न था

कूचा-ए-यार से यूँ शैख़-ओ-बरहमन निकले

सर पे दस्तार न थी दोष पे ज़ुन्नार न था

क्या मोहब्बत ने मिरी अपनी दिखाई तासीर

किस लिए बज़्म में शब मजमा-ए-अग़्यार न था

हज्व-ए-मय करते थे कल हज़रत-ए-वाइ'ज़ सर-ए-राह

ख़ैरियत गुज़री कि सुनता कोई मय-ख़्वार न था

यूँ तो शब बज़्म में हर एक गया और आया

एक बद-बख़्त मैं ही था जिसे वाँ यार न था

जागता मेरा नसीबा जो शब-ए-वस्ल-ए-अदू

पासबाँ ये तो तिरा दीदा-ए-बेदार न था

दर्द-ओ-अंदोह-ओ-ग़म-ओ-रंज-ओ-अलम ऐ 'नश्तर'

एक दुनिया थी मिरी लाश पे वो यार न था

नश्तर छपरावी
About the poet

नश्तर छपरावी

उपनाम : 'नश्तर' मूल नाम : मौलवीअब्दुल करीम जन्म : सारण, बिहार

View profile & all 15 Poems / Stories

More from नश्तर छपरावी

  1. न जिस में आरज़ू होती न जिस में मुद्दआ' होता

    न जिस में आरज़ू होती न जिस में मुद्दआ' होतामुझे भी एक दिल या-रब कोई ऐसा दिया होता

    12.4K reads
  2. मैं याद हूँ उन की ये उन्हें याद नहीं है

    मैं याद हूँ उन की ये उन्हें याद नहीं हैमुझ सा भी जहाँ में कोई नाशाद नहीं है

    12.4K reads
  3. उन की बातों को कुछ क़ियाम नहीं

    उन की बातों को कुछ क़ियाम नहींसुब्ह कहते हैं हाँ तो शाम नहीं

    12.4K reads
  4. तुम हिज्र के झगड़ों को मिटा क्यों नहीं देते

    तुम हिज्र के झगड़ों को मिटा क्यों नहीं देतेबिगड़ी हुई तक़दीर बना क्यों नहीं देते

    12.4K reads
  5. न बिखराया करो तुम बैठे बैठे ज़ुल्फ़-ए-पेचाँ को

    न बिखराया करो तुम बैठे बैठे ज़ुल्फ़-ए-पेचाँ कोख़ुदा के वास्ते देखो मिरे हाल-ए-परेशाँ को

    12.4K reads

More Poetry & Stories You May Like

मुनव्वर राना के शेरअब जुदाई के सफ़र को मिरे आसान करोतुम मुझे ख़्वाब में आ कर न परेशान करो— मुनव्वर रानातुम्हारे जिस्म की ख़ुश्बू गुलों से आती हैतुम्हारे जिस्म की ख़ुश्बू गुलों से आती हैख़बर तुम्हारी भी अब दूसरों से आती है— मुनव्वर रानाक्या ऐसी स्त्री को जानते हैंहम प्रेम नहीं करतेयानी हमारी भावनाएँ आत्मघाती नहीं हैं— हरे प्रकाश उपाध्यायअर्थात् एक ज़रूरी काममहाकाव्यों महानायकों के दिन हवा हुएआज दिन भर बस मैं एक कुतिया का पीछा करूँगा— हेमंत शेषआग की रेत पर तैरती नदीउस लड़की के सिर परसदैव तारों से जड़ा— भूपिंदर प्रीतप्रेम के दस्तावेज़ों मेंप्रेम के दस्तावेज़ों में बाक़ी हैअभी लिखी जानी दास्ताँ उन लोगों की— धर्मेश