रिमिक्स - नासिर अहमद सिकंदर

नासिर अहमद सिकंदरनासिर अहमद सिकंदर15 Sept 1961

2 min read · 12.4K reads

वह बहुत पुराने--
यादगार गीत पर नृत्य कर रही
गीत के बोल- शब्द वही पुराने
अर्थ वही नहीं

गायन से गायब
गायिकी-अंदाज

संगीत से राग
सुरताल-थाप
झंकार

नृत्य से
उस वक़्त की अभिनेत्री के
पाँव की थिरकन
चेहरे से भाव-भंगिमाएँ

देह से रिदम की संगत
आवश्यक वस्त्र

सब से अहम छूमंतर
नृत्य सम्मोहन
मनभावन !
नासिर अहमद सिकंदर
About the poet

नासिर अहमद सिकंदर

View profile & all 11 Poems / Stories

More Poetry & Stories You May Like