नखशिख वर्णन नहीं - नासिर अहमद सिकंदर

नासिर अहमद सिकंदरनासिर अहमद सिकंदर15 Sept 1961

2 min read · 12.4K reads

उसका चेहरा गोल
आँखें सीपियाँ
नावनुमा भौंहें
होंठ लिपस्टिक बिन लाल
नाक
दूर से देखी पहाड़ी का उभरा कोना

यह कविता में--
नखशिख वर्णन नहीं
उसके गाल जिसमें तिल भी एक
जिसे दरबान बताते शायर
आज जब वह सुबह-सुबह आई आफ़िस
उस पर निशान उंगलियों के
मर्दाना।
नासिर अहमद सिकंदर
About the poet

नासिर अहमद सिकंदर

View profile & all 11 Poems / Stories

More Poetry & Stories You May Like