रत्ना मैडम की ड्रैस - नासिर अहमद सिकंदर

नासिर अहमद सिकंदरनासिर अहमद सिकंदर15 Sept 1961

4 min read · 12.4K reads

नीली साड़ी में है आज रत्ना मैडम
नीली साड़ी को यदि कोई
नीला आकाश कह दे
तो उस आकाश का
चांद है
रत्ना मैडम

उसकी अन्य पोशाकों में
एक सूट ऎसा है रत्ना मैडम के पास
जिसका रंग इतना अलहदा है
कि वह रंग
दुनिया की किसी भी चीज़ के रंग से
नहीं मिलता
उस रंग से मिलता-जुलता
मैडम रत्ना का
चेहरा है

रत्ना मैडम हमारे विभाग में
कम्प्यूटर पर काम करती
एक ऎसी लड़की का नाम है
जिसके स्वप्न
अन्य लड़कियों की तरह ही हैं
पर उसकी ड्रेसें
ड्रेसों के रंग
अन्य लड़कियों से बिल्कुल अलग

हालांकि एक रंग की ड्रेस
अन्य लड़कियों की तरह प्रिय है उसे भी

और वह रंग
फिलहाल उसकी उदास आँखों में
स्वप्न बनकर तैरता है ।
नासिर अहमद सिकंदर
About the poet

नासिर अहमद सिकंदर

View profile & all 11 Poems / Stories

More Poetry & Stories You May Like