उस तरफ़ से कोई तूफ़ान हवा ले के चली

नसीम निकहतनसीम निकहत10 Jun 1958 – 29 Apr 2023

1 min read · 12.4K reads

उस तरफ़ से कोई तूफ़ान हवा ले के चली

और इधर मैं भी हथेली पे दिया ले के चली

मुझ को ये दर-ब-दरी तू ने ही बख़्शी है मगर

जब चली घर से तो मैं नाम तिरा ले के चली

हादसे राह में थे और सफ़र ज़ालिम था

चंद मासूम लबों से मैं दुआ ले के चली

माल अगर ले के सभी आए तिरी महफ़िल में

मिरे आँचल में वफ़ा थी मैं वफ़ा ले के चली

सब जहाँ हाथ पसारे हुए आए 'निकहत'

ऐसे बाज़ार में मैं अपनी अना ले के चली

नसीम निकहत
About the poet

नसीम निकहत

उपनाम : 'नसीम निकहत' मूल नाम : नसीम निकहत जन्म : 10 Jun 1958 | बाराबंकी, उत्तर प्रदेश निधन : 29 Apr 2023 | लखनऊ, उत्तर प्रदेश

View profile & all 18 Poems / Stories

More from नसीम निकहत

  1. बंजारे हैं रिश्तों की तिजारत नहीं करते

    बंजारे हैं रिश्तों की तिजारत नहीं करतेहम लोग दिखावे की मोहब्बत नहीं करते

    12.4K reads
  2. कहीं दिन गुज़र गया है कहीं रात कट गई है

    कहीं दिन गुज़र गया है कहीं रात कट गई हैये न पूछ कैसे तुझ बिन ये हयात कट गई है

    12.4K reads
  3. जब उतरे चाँद आँगन में तो रातें बात करती हैं

    जब उतरे चाँद आँगन में तो रातें बात करती हैंवो चेहरा ख़ूबसूरत है वो आँखें बात करती हैं

    12.4K reads
  4. 'ग़ालिब' का रंग 'मीर' का लहजा मुझे भी दे

    'ग़ालिब' का रंग 'मीर' का लहजा मुझे भी देलफ़्ज़ों से खेलने का सलीक़ा मुझे भी दे

    12.4K reads
  5. बिखरे बिखरे दिन होते हैं रातें जागा करती हैं

    बिखरे बिखरे दिन होते हैं रातें जागा करती हैंगलियाँ थक कर सो जाती हैं सड़कें जागा करती हैं

    12.4K reads

More Poetry & Stories You May Like

Couplets by Pratap Somvanshiअपने भीतर है जो इंसान बचाकर रखनाअपनी मिट्टी की ये पहचान बचाकर रखना— प्रताप सोमवंशीमुनव्वर राना के शेरअब जुदाई के सफ़र को मिरे आसान करोतुम मुझे ख़्वाब में आ कर न परेशान करो— मुनव्वर रानाअच्छी से अच्छी आब-ओ-हवा के बग़ैर भीअच्छी से अच्छी आब-ओ-हवा के बग़ैर भीज़िंदा हैं कितने लोग दवा के बग़ैर भी— मुनव्वर रानामेरे गाँव के कुत्तेएकदुआर पर बैठे नंगे बच्चे से— ऐश्वर्य राजआओ मिलकर बद्दुआ करेंदुनिया का कोई क़ानून बद्दुआओं के लिए किसी को रोक नहीं सकता।इसलिए आओ सब मिल कर बद्दुआ करें कि— फ़रीद ख़ाँनज़्र-ए-योगेश प्रवीन नज़्र-ए-लखनऊलखनऊ मेरे वतन! ये तुझको आख़िर क्या हुआतेरा चेहरा दिख रहा है दर्द में डूबा हुआ— हिमांशु बाजपेयी