ज़रगर-ओ-हद्दाद ख़ुश हों वो करें तदबीर हम

नसीम देहलवीनसीम देहलवी

1 min read · 12.4K reads

ज़रगर-ओ-हद्दाद ख़ुश हों वो करें तदबीर हम

तौक़-ए-ज़र तुम पहनो पहनें आहनी ज़ंजीर हम

और दीवानों से रखते हैं ज़रा तौक़ीर हम

डालते हैं आप अपने पाँव में ज़ंजीर हम

कुफ़्र-ओ-दीं के क़ाएदे दोनों अदा हो जाएँगे

ज़ब्ह वो काफ़िर करे मुँह से कहें तकबीर हम

यूँ ही ख़ुश करते हैं दिल अपना उमीद-ए-वस्ल में

खींचते हैं एक जा अपनी तिरी तस्वीर हम

आ गया जिस दिन ख़याल-ए-जोशिश-ए-दीवानगी

चाक कर डालेंगे अपना नामा-ए-तक़दीर हम

सुन तो ओ ज़ालिम भला ये भी कोई इंसाफ़ है

लाएक़-ए-अल्ताफ़ आ'दा क़ाबिल-ए-ताज़ीर हम

वस्ल मेरे उन के होगा कुछ अब इस में शक नहीं

कह दो आमीं दे चुके इस ख़्वाब की ता'बीर हम

रोज़ का झगड़ा उठाए कौन कर लेते हैं आज

इम्तिहान-ए-काविश-ए-क़ातिल तह-ए-शमशीर हम

क्यूँ न मुस्तग़नी रहें फ़ज़्ल-ए-ख़ुदा से ऐ 'नसीम'

रखते हैं मुल्क-ए-सुख़न की वाक़'ई जागीर हम

नसीम देहलवी
About the poet

नसीम देहलवी

उपनाम : 'नसीम देहलवी' मूल नाम : असग़र अली खां जन्म : दिल्ली नसीम देहलवी, असग़र अ’ली ख़ाँ(1799-1866)दिल्ली के एक भरे-पुरे घराने में पैदा हुआ मगर पिता के गुज़रने के बा’द भाइयों में जायदाद के बटवारे पर झगड़ा हुआ, जिस से बद-दिल हो कर लखनऊ चले गए और वहीं बस रहे। लखनऊ म…

View profile & all 51 Poems / Stories

More Poetry & Stories You May Like