वही तू ने देखा कि जो दिल कहा था न हो उस पे शैदा कि वो बद-बला है

नसीम देहलवीनसीम देहलवी

1 min read · 12.4K reads

वही तू ने देखा कि जो दिल कहा था न हो उस पे शैदा कि वो बद-बला है

गिला अब है बेजा कि ये हो गया क्या किया तू ने जैसा वही ये सज़ा है

न वो अब इशारे न वो अब नज़ारे न वो कहना आ रे न वो कहना जा रे

गए लुत्फ़ सारे हुए यूँ किनारे चलो ख़ैर प्यारे मिरा अब ख़ुदा है

हुआ इस पे माइल हुआ ग़म से शाग़िल हुई सख़्त मुश्किल किया तू ने क्या दिल

नहीं है वो ग़ाफ़िल बनेगा वो क़ातिल करेगा वो बिस्मिल तिरी अब क़ज़ा है

ये हैं लुत्फ़ बे-ढब रहें वो जो हर शब मिरा आया दिल जब तो वो मिलते हैं कब

अजी मक्र हैं सब कहाँ बोसा-ए-लब यही जानिए अब कि वो बेवफ़ा है

कहो कल रहोगे मिरे घर चलोगे कहा जो करोगे मिरा ग़म सुनोगे

गले से मिलोगे मुझे बोसे दोगे कोई दम हँसोगे कि ये सब दग़ा है

नसीम देहलवी
About the poet

नसीम देहलवी

उपनाम : 'नसीम देहलवी' मूल नाम : असग़र अली खां जन्म : दिल्ली नसीम देहलवी, असग़र अ’ली ख़ाँ(1799-1866)दिल्ली के एक भरे-पुरे घराने में पैदा हुआ मगर पिता के गुज़रने के बा’द भाइयों में जायदाद के बटवारे पर झगड़ा हुआ, जिस से बद-दिल हो कर लखनऊ चले गए और वहीं बस रहे। लखनऊ म…

View profile & all 51 Poems / Stories

More Poetry & Stories You May Like

पीठकिसी की भी हो पीठकाम है लादना और ढोना— प्रताप सोमवंशीदिलभावुक, बच्चा, बेवकूफ, बदतमीजक्या क्या विशेषण नहीं है एक दिल के पास— प्रताप सोमवंशीदरिया-दिली से अब्र-ए-करम भी नहीं मिलादरिया-दिली से अब्र-ए-करम भी नहीं मिलालेकिन मुझे नसीब से कम भी नहीं मिला— मुनव्वर रानापैरों को मिरे दीदा-ए-तर बाँधे हुए हैपैरों को मिरे दीदा-ए-तर बाँधे हुए हैज़ंजीर की सूरत मुझे घर बाँधे हुए है— मुनव्वर रानानज़्र-ए-योगेश प्रवीन नज़्र-ए-लखनऊलखनऊ मेरे वतन! ये तुझको आख़िर क्या हुआतेरा चेहरा दिख रहा है दर्द में डूबा हुआ— हिमांशु बाजपेयीमैं इक्कीसवीं सदी का एक दृश्य हूँपत्नी के शव को अकेले कंधे पर ले जाते हुए दाना माँझी को टी.वी. पर देखते हुएमैं बहुत देर तक अपने कंधे के विकल्प ढूँढ़ता रहा— हरीशचंद्र पांडे