शिकायत के एवज़ हम शुक्र करते हैं सनम तेरे

नसीम देहलवीनसीम देहलवी

1 min read · 12.4K reads

शिकायत के एवज़ हम शुक्र करते हैं सनम तेरे

मज़ा देने लगे कुछ सहते सहते अब सितम तेरे

न पूछ अब मुझ से तू मेरी उमीदों की ये सूरत है

कि हैं भी और नहीं भी जिस तरह पुर-लुत्फ़ कम तेरे

जिधर तू ने किया रुख़ ज़ेर-ए-पा मेरा तसव्वुर था

न बावर हो तो देख आँखों में हैं नक़्श-ए-क़दम तेरे

लब-ए-जाँ-बख़्श-ए-जानाँ कब इजाज़त देंगे मरने की

क़यामत तक न देखेंगे क़दम ख़्वाब-ए-अदम तेरे

नहीं रखता कोई सरमाया-ए-आ'माल पास अपने

भरोसे के लिए आशिक़ के काफ़ी हैं करम तेरे

तमन्ना ग़ैर की करना ख़िलाफ़-ए-रस्म-ए-उल्फ़त है

मैं एहसान-ए-अजल क्यूँ लूँ नहीं हैं क्या सितम तेरे

ज़रा देखें तो क्यूँ कर दम निकल जाता है सदमों से

फ़िराक़-ए-दिल-रुबा आज इम्तिहाँ करते हैं हम तेरे

मुझे भूले नहीं पास-ए-मोहब्बत उस को कहते हैं

शब-ए-वसलत में भी हैं दूरी-ए-जानाँ करम तेरे

हुजूम-ए-बे-खु़दी में ऐ 'नसीम' अब पास-ए-मा'नी क्या

इजाज़त दे बुरा अच्छा लिखें जो कुछ क़लम तेरे

नसीम देहलवी
About the poet

नसीम देहलवी

उपनाम : 'नसीम देहलवी' मूल नाम : असग़र अली खां जन्म : दिल्ली नसीम देहलवी, असग़र अ’ली ख़ाँ(1799-1866)दिल्ली के एक भरे-पुरे घराने में पैदा हुआ मगर पिता के गुज़रने के बा’द भाइयों में जायदाद के बटवारे पर झगड़ा हुआ, जिस से बद-दिल हो कर लखनऊ चले गए और वहीं बस रहे। लखनऊ म…

View profile & all 51 Poems / Stories

More Poetry & Stories You May Like