सफ़र है दुश्वार ख़्वाब कब तक बहुत पड़ी मंज़िल-ए-अदम है

नसीम देहलवीनसीम देहलवी

1 min read · 12.4K reads

सफ़र है दुश्वार ख़्वाब कब तक बहुत पड़ी मंज़िल-ए-अदम है

'नसीम' जागो कमर को बाँधो उठाओ बिस्तर कि रात कम है

'नसीम' ग़फ़लत की चल रही है उमँड रही हैं क़ज़ा की नींदें

कुछ ऐसा सोए हैं सोने वाले कि जागना हश्र तक क़सम है

जवानी-ओ-हुस्न-ओ-जाह-ओ-दौलत ये चंद अन्फ़ास के हैं झगड़े

अजल है इस्तादा दस्त-बस्ता नवेद-ए-रुख़्सत हर एक दम है

बसान‌‌‌‌‌-ए-दस्त-ए-सवाल साइल तही हों हर एक मुद्द'आ से

नियाज़ है बे-नियाज़ियों से बग़ल में दिल सूरत-ए-सनम है

मआल-ए-कार-ए-जहान-ए-फ़ानी कभी नहीं एक क़ाएदे पर

जो चार दिन है वफ़ूर-ए-राहत तो बा'द इस के ग़म-ओ-अलम है

दरेग़ करना न ज़ोर-ए-बाज़ू मिटा ले सारी कुदूरतों को

हवस न रह जाए कोई क़ातिल कि सर तह-ए-ख़ंजर-ए-दो-दम है

ज़बान रोको बहक रहे हो सुरूर-ए-दोशीना जोश पर है

मय-ए-विसाल-ए-शब-ए-तमन्ना हर एक लब से अभी बहम है

ये मिस्रा-ए-मुख़्बिर-ए-मुसीबत कमाल हम को पसंद आया

'नसीम' जागो कमर को बाँधो उठाओ बिस्तर कि रात कम है

नसीम देहलवी
About the poet

नसीम देहलवी

उपनाम : 'नसीम देहलवी' मूल नाम : असग़र अली खां जन्म : दिल्ली नसीम देहलवी, असग़र अ’ली ख़ाँ(1799-1866)दिल्ली के एक भरे-पुरे घराने में पैदा हुआ मगर पिता के गुज़रने के बा’द भाइयों में जायदाद के बटवारे पर झगड़ा हुआ, जिस से बद-दिल हो कर लखनऊ चले गए और वहीं बस रहे। लखनऊ म…

View profile & all 51 Poems / Stories

More Poetry & Stories You May Like