रश्क-ए-अदू में देखो जाँ तक गँवा ही देंगे

नसीम देहलवीनसीम देहलवी

1 min read · 12.4K reads

रश्क-ए-अदू में देखो जाँ तक गँवा ही देंगे

लो झूट जानते हो इक दिन दिखा ही देंगे

आवाज़ की तरह से बैठेंगे आज ऐ जाँ

देखें तो आप क्यूँ कर हम को उठा ही देंगे

उड़ जाऊँगा जहाँ से आशिक़ का रंग हो कर

नक़्श-ए-क़दम नहीं हूँ जिस को मिटा ही देंगे

ग़ैरों की जुस्तुजू की मुद्दत से आरज़ू है

ये याद वो नहीं है जिस को भुला ही देंगे

शो'ले निकल रहे हैं हर उस्तुख़्वाँ से अपनी

शमएँ ये वो नहीं हैं जिस को बुझा ही देंगे

ख़ामोश गुफ़्तुगू हैं अफ़्सुर्दा आरज़ू हैं

वो दिल नहीं हमारा जिस को हँसा ही देंगे

उस ख़ाक तक पहुँच कर फिरना 'नसीम' मुश्किल

हूँ अश्क-ऊफ़्तादा क्यूँ कर उठा ही देंगे

नसीम देहलवी
About the poet

नसीम देहलवी

उपनाम : 'नसीम देहलवी' मूल नाम : असग़र अली खां जन्म : दिल्ली नसीम देहलवी, असग़र अ’ली ख़ाँ(1799-1866)दिल्ली के एक भरे-पुरे घराने में पैदा हुआ मगर पिता के गुज़रने के बा’द भाइयों में जायदाद के बटवारे पर झगड़ा हुआ, जिस से बद-दिल हो कर लखनऊ चले गए और वहीं बस रहे। लखनऊ म…

View profile & all 51 Poems / Stories

More Poetry & Stories You May Like