पीते हैं मय गुनाह ब-क़स्द-ए-सवाब है

नसीम देहलवीनसीम देहलवी

1 min read · 12.4K reads

पीते हैं मय गुनाह ब-क़स्द-ए-सवाब है

मस्ती के वलवले हैं ज़मान-ए-शबाब है

ऐ चारागर नदामत-ए-बे-जा न लीजियो

दिल चाक हो चुका है जिगर आब आब है

ज़ाहिद मुआ'फ़ ज़ब्त-ए-तबीअ'त नहीं हमें

साग़र छलक रहे हैं हवा-ए-शबाब है

बेदारियाँ हैं दीदा-ए-ज़ंजीर की तरह

वो आँख है अज़ल से जो महरूम-ए-ख़्वाब है

ऐ शोर-ए-हश्र ठहर कि फ़ुर्सत नहीं हमें

हैं ग़फ़लतों के जोश जवानी का ख़्वाब है

ऐ शैख़ तूल-ए-रीश-ए-मुक़द्दस घटाइए

हद से ज़ियादा जो है उसी पर अज़ाब है

ऐ बे-ख़बर क़रीब है फ़र्दा-ए-बाज़-पुर्स

हुशियार हो कि जल्द ज़मान-ए-हिसाब है

देखा निगाह-ए-ग़ौर से हम ने जो ऐ 'नसीम'

हर शे'र इस ग़ज़ल का तिरी इंतिख़ाब है

नसीम देहलवी
About the poet

नसीम देहलवी

उपनाम : 'नसीम देहलवी' मूल नाम : असग़र अली खां जन्म : दिल्ली नसीम देहलवी, असग़र अ’ली ख़ाँ(1799-1866)दिल्ली के एक भरे-पुरे घराने में पैदा हुआ मगर पिता के गुज़रने के बा’द भाइयों में जायदाद के बटवारे पर झगड़ा हुआ, जिस से बद-दिल हो कर लखनऊ चले गए और वहीं बस रहे। लखनऊ म…

View profile & all 51 Poems / Stories

More Poetry & Stories You May Like