मातम बहुत रहा मुझे अश्क-ए-चकीदा का

नसीम देहलवीनसीम देहलवी

1 min read · 12.4K reads

मातम बहुत रहा मुझे अश्क-ए-चकीदा का

आख़िर को पास आ ही गया नूर दीदा का

नाम-ए-फ़िराक़ फिर न लिया मैं ने उम्र-भर

था ज़ाइक़ा ज़बाँ पे अज़ाब-ए-चशीदा का

अब वो मज़ा नहीं लब-ए-शीरीं के क़ंद में

चूसा हुआ है ये किसी ख़िदमत-रसीदा का

ऐ चर्ख़-ए-पीर-ज़ोर जवानी से दर-गुज़र

अब पास चाहिए तुझे पुश्त-ए-ख़मीदा का

अबरू में ख़म जबीं में शिकन आँख में ग़ज़ब

क्या मुद्दआ' है क़ातिल-ए-ख़ंजर-कशीदा का

दौलत ग़रज़ न थी जो दुआ से हुई हुसूल

था और मुद्दआ' मिरे दस्त-ए-कशीदा का

ऐ सकिनान-ए-चर्ख़-ए-मुअल्ला बचो बचो

तूफ़ाँ हुआ बुलंद मिरे आब-दीदा का

वो ना-तवानियाँ हैं कि जिस्म-ए-ज़ईफ़ पर

जामा है अंकबूत के दाम-ए-तनीदा का

बे-दीद दीद में नहीं आते किसी तरह

ग़म आशियाँ है ताइर-ए-रंग-परीदा का

उड़ते हैं होश कोई भला किस तरह सुने

अफ़्साना तेरे वहशी-ए-अज़-ख़ुद-रमीदा का

ओ गुल ख़याल है अरक़-ए-जिस्म का तिरे

शीशा है दिल हमारा गुलाब-ए-चकीदा का

याद-ए-निगाह-ए-मस्त से है दिल को इंतिशार

पैमाना है ख़राब शराब-ए-चकीदा का

क़ातिल ख़ुदा से डर हवस-ए-ज़ब्ह ता-कुजा

नाला न सुन किसी के गुलू-ए-बुरीदा का

मस्ती के वलवलों का जवानी में लुत्फ़ है

पीरी में ध्यान चाहिए क़द्द-ए--ख़मीदा का

जल्वे दिखा रहा है ये फ़र्श-ए-ज़मुर्रदीं

सब्ज़ा मज़ार पर है गियाह-ए-दमीदा का

चढ़ती है रोज़ चादर-ए-गुल जलते हैं चराग़

ये ढेर है ज़रूर किसी बरगुज़ीदा का

बालों को ऐ 'नसीम' रंगोगे ख़िज़ाब से

सक को असा बनाओगे पुश्त-ए-ख़मीदा का

नसीम देहलवी
About the poet

नसीम देहलवी

उपनाम : 'नसीम देहलवी' मूल नाम : असग़र अली खां जन्म : दिल्ली नसीम देहलवी, असग़र अ’ली ख़ाँ(1799-1866)दिल्ली के एक भरे-पुरे घराने में पैदा हुआ मगर पिता के गुज़रने के बा’द भाइयों में जायदाद के बटवारे पर झगड़ा हुआ, जिस से बद-दिल हो कर लखनऊ चले गए और वहीं बस रहे। लखनऊ म…

View profile & all 51 Poems / Stories

More Poetry & Stories You May Like