लड़कपन में ये ज़िद है जानी तुम्हारी

नसीम देहलवीनसीम देहलवी

1 min read · 12.4K reads

लड़कपन में ये ज़िद है जानी तुम्हारी

अभी देखनी है जवानी तुम्हारी

कहा मैं ने ठहरो तो बोले ये हँस कर

कभी फिर सुनेंगे कहानी तुम्हारी

निसार उन के जाएँ जो सच जाने उस को

फ़साना हमारा ज़बानी तुम्हारी

बड़ी ख़िदमतें कीं अब आज़ाद कर दो

बहुत देख ली मेहरबानी तुम्हारी

छुपाऊँ न किस तरह से जाँ बदन में

मिरी जान ये है निशानी तुम्हारी

बहुत साफ़ हैं गालियाँ वाह-वा है

सुनी बारहा ख़ुश-बयानी तुम्हारी

मुक़र्रर बला आने वाली है कोई

नहीं बे-सबब मेहरबानी तुम्हारी

'नसीम' अब तो घबरा गया दिल हमारा

सुने कौन पहरों कहानी तुम्हारी

नसीम देहलवी
About the poet

नसीम देहलवी

उपनाम : 'नसीम देहलवी' मूल नाम : असग़र अली खां जन्म : दिल्ली नसीम देहलवी, असग़र अ’ली ख़ाँ(1799-1866)दिल्ली के एक भरे-पुरे घराने में पैदा हुआ मगर पिता के गुज़रने के बा’द भाइयों में जायदाद के बटवारे पर झगड़ा हुआ, जिस से बद-दिल हो कर लखनऊ चले गए और वहीं बस रहे। लखनऊ म…

View profile & all 51 Poems / Stories

More Poetry & Stories You May Like