गश्त न कर इधर-उधर बे-ख़बरी जहाँ में है

नसीम देहलवीनसीम देहलवी

1 min read · 12.4K reads

गश्त न कर इधर-उधर बे-ख़बरी जहाँ में है

अपने ही दिल में ग़ौर कर देख मकीं मकाँ में है

रात तमाम खो चुका नींद से सैर हो चुका

जाग कि ख़ूब सो चुका कूस-ए-अजल फ़ुग़ाँ में है

किस से मिसाल तुझ को दूँ ग़ैर कहाँ जो नाम लूँ

हाल कहूँ तो क्या कहूँ क़ुफ़्ल-ए-अदब ज़बाँ में है

पाँव बहुत थका चुका शाम का क़ुर्ब आ चुका

दौड़ कि वक़्त जा चुका तू पस-ए-कारवाँ में है

देख कहीं दग़ा न हो जिस्म से जाँ जुदा न हो

जल्द सँभल ख़ता न हो तीर-ए-अजल कमाँ में है

मंज़िल-ए-गोर तंग है पा-ए-फ़राग़ लंग है

तुझ को अभी उमंग है और ही कुछ गुमाँ में है

तुझ को 'नसीम' क्या हुआ दीद-ए-जहाँ से दिल उठा

रंग-ए-फ़रेब जा-ब-जा हर गुल-ए-बोस्ताँ में है

नसीम देहलवी
About the poet

नसीम देहलवी

उपनाम : 'नसीम देहलवी' मूल नाम : असग़र अली खां जन्म : दिल्ली नसीम देहलवी, असग़र अ’ली ख़ाँ(1799-1866)दिल्ली के एक भरे-पुरे घराने में पैदा हुआ मगर पिता के गुज़रने के बा’द भाइयों में जायदाद के बटवारे पर झगड़ा हुआ, जिस से बद-दिल हो कर लखनऊ चले गए और वहीं बस रहे। लखनऊ म…

View profile & all 51 Poems / Stories

More Poetry & Stories You May Like