आया है ख़याल-ए-बे-वफ़ाई

नसीम देहलवीनसीम देहलवी

1 min read · 12.5K reads

आया है ख़याल-ए-बे-वफ़ाई

क्यूँ जी वही गुफ़्तुगू फिर आई

ओ बुत न सुनेगा कोई मेरी

क्या तेरी ही हो गई ख़ुदाई

रोको रोको ज़बान रोको

देने न लगो कहीं दुहाई

सहरा में हुई गुहर-फ़िशानी

काम आई मिरी बरहना-पाई

चाहा लेकिन न बच सके हम

आख़िर तेग़-ए-निगाह खाई

तोड़ा काँटों ने आबलों को

बरबाद हुई मिरी कमाई

बोसा हम आज माँगते हैं

करते हैं क़िस्मत-आज़माई

तौबा-शिकनी शबाब में कर

कब तक ऐ जान-ए-पारसाई

काटा दिन तो तड़प तड़प कर

आफ़त की रात सर पर आई

रुख़्सत है 'नसीम' जल्द देखो

कर लो गर हो सके भलाई

नसीम देहलवी
About the poet

नसीम देहलवी

उपनाम : 'नसीम देहलवी' मूल नाम : असग़र अली खां जन्म : दिल्ली नसीम देहलवी, असग़र अ’ली ख़ाँ(1799-1866)दिल्ली के एक भरे-पुरे घराने में पैदा हुआ मगर पिता के गुज़रने के बा’द भाइयों में जायदाद के बटवारे पर झगड़ा हुआ, जिस से बद-दिल हो कर लखनऊ चले गए और वहीं बस रहे। लखनऊ म…

View profile & all 51 Poems / Stories

More Poetry & Stories You May Like