अल्फ़ाज़-ओ-मआ'नी की करवट जो बदलते हैं

नसीम देहलवीनसीम देहलवी

1 min read · 12.4K reads

अल्फ़ाज़-ओ-मआ'नी की करवट जो बदलते हैं

पहलू मिरे मतलब के पहलू से निकलते हैं

शक्ल और बदलती है जब शक्ल बदलते हैं

हम सूरत-ए-अश्क अक्सर बे-पाँव भी चलते हैं

कुछ ज़ोर नहीं चलता जब ज़ोर नहीं चलता

वो दिल की तरह मेरे क़ाबू से निकलते हैं

फ़स्ल आई है ये कैसी किस जोश पे है मस्ती

बू देते हैं गुल मय की हम इत्र जो मलते हैं

नसीम देहलवी
About the poet

नसीम देहलवी

उपनाम : 'नसीम देहलवी' मूल नाम : असग़र अली खां जन्म : दिल्ली नसीम देहलवी, असग़र अ’ली ख़ाँ(1799-1866)दिल्ली के एक भरे-पुरे घराने में पैदा हुआ मगर पिता के गुज़रने के बा’द भाइयों में जायदाद के बटवारे पर झगड़ा हुआ, जिस से बद-दिल हो कर लखनऊ चले गए और वहीं बस रहे। लखनऊ म…

View profile & all 51 Poems / Stories

More Poetry & Stories You May Like