अब आए हो सदा सुन कर गजर की

नसीम देहलवीनसीम देहलवी

1 min read · 12.4K reads

अब आए हो सदा सुन कर गजर की

कहो जी शब कहाँ तुम ने बसर की

सहर को दफ़्न कर के जाइएगा

मुसीबत और है इक रात-भर की

क़फ़स में बंद करना था जो तक़दीर

नदामत क्यूँ मुझे दी बाल-ओ-पर की

गुज़र जाएगी जो गुज़रेगी हम पर

चलो जी राह लो तुम अपने घर की

अभी तू जान ले ले ऐ ग़म-ए-इश्क़

मुसीबत कौन उठाए उम्र-भर की

ख़ुदा के वास्ते यारो सँभालो

कि फिर शिद्दत हुई दर्द-ए-जिगर की

तरश्शोह आँसुओं का हो रहा है

घटा उमडी हुई है चश्म-ए-तर की

न बोलेंगे तुम्हारे ख़ौफ़ से हम

हिलाएँगे मगर ज़ंजीर दर की

न आना तुम इजाज़त माँगने को

न दिखलाना हमें सूरत सफ़र की

कोई दम का बखेड़ा रह गया है

जिगर तक बर्छियाँ पहुँचें नज़र की

हमें फ़स्साद का मुँह देखना है

उठानी है मुसीबत नेश्तर की

हबाब-आसा है लुत्फ़-ए-ज़िंदगानी

हक़ीक़त कुछ नहीं होती बशर की

'नसीम' अब दिल कताँ की तरह है चाक

मोहब्बत में किसी रश्क-ए-क़मर की

नसीम देहलवी
About the poet

नसीम देहलवी

उपनाम : 'नसीम देहलवी' मूल नाम : असग़र अली खां जन्म : दिल्ली नसीम देहलवी, असग़र अ’ली ख़ाँ(1799-1866)दिल्ली के एक भरे-पुरे घराने में पैदा हुआ मगर पिता के गुज़रने के बा’द भाइयों में जायदाद के बटवारे पर झगड़ा हुआ, जिस से बद-दिल हो कर लखनऊ चले गए और वहीं बस रहे। लखनऊ म…

View profile & all 51 Poems / Stories

More Poetry & Stories You May Like