मनचंदा बानी के नाम
नज़र सरशार[1] उसकी ।
फ़ज़ा बेदार[2] उसकी ।
बहोत बातें सुनी हैं
सर-ए-बाज़ार उसकी ।
कहाँ कटता मेरा सर
मगर तलवार उसकी ।
मैं छोटा सा नगीना
बड़ी बाज़ार उसकी ।
हवा उसका तकल्लुम[3]
शफ़क दस्तार[4] उसकी ।
सुनी है मैंने आहट
हज़ारों बार उसकी ।
कहानी कह रही है
निगाह-ए-यार[5] उसकी ।
नज़र आई वो सूरत
गिरी दीवार उसकी ।
फ़ज़ा इक शबनमी सी
बदन के पार उसकी ।
यहाँ क्या मैं नहीं हूँ ?
ये सब पैकार[6] उसकी
अजब हम्द-ओ-सना[7] है
सुख़न के पार उसकी ।
दिखा दे कोई अजमल
झलक इक बार उसकी
नज़र सरशार[1] उसकी ।
फ़ज़ा बेदार[2] उसकी ।
बहोत बातें सुनी हैं
सर-ए-बाज़ार उसकी ।
कहाँ कटता मेरा सर
मगर तलवार उसकी ।
मैं छोटा सा नगीना
बड़ी बाज़ार उसकी ।
हवा उसका तकल्लुम[3]
शफ़क दस्तार[4] उसकी ।
सुनी है मैंने आहट
हज़ारों बार उसकी ।
कहानी कह रही है
निगाह-ए-यार[5] उसकी ।
नज़र आई वो सूरत
गिरी दीवार उसकी ।
फ़ज़ा इक शबनमी सी
बदन के पार उसकी ।
यहाँ क्या मैं नहीं हूँ ?
ये सब पैकार[6] उसकी
अजब हम्द-ओ-सना[7] है
सुख़न के पार उसकी ।
दिखा दे कोई अजमल
झलक इक बार उसकी








