आ मेरि जान कभी प्यार की पहचान में आ - नसीम अजमल

नसीम अजमलनसीम अजमल

4 min read · 12.4K reads

आ मेरि जान कभी प्यार की पहचान में आ ।
तू अगर शोला है तो दीदा-ए-हैरान[1] में आ ।

मुस्कुराता हुआ तू चाँद सितारों से निकल
और हँसता हुआ भूले से कभी जान में आ ।

तश्नगी ठहरी बुझाना तो बयाबाँ[2] पे बरसा
गोद में माँ की उतर, धरती के पिस्तान[3] में आ ।

दश्त-ए-वहशत[4] से मेरि इस क़दर आसाँ न गुज़र
छोड़ आँखों को मेरि, दस्त-ओ-गिरेबान[5] में आ ।

क़तरा-क़तरा मेरि आँखों से मेरे दिल में उतर
रफ़्ता-रफ़्ता मेरे सीने से मेरि जान मॆं आ ।

शोरिश-ए-जाँ[6] से मेरि ऐसे न कतरा के गुज़र
मेरी साँसों का मज़ा ले, मेरे हैजान[7] में आ ।

बर्ग-ए-आवारा[8] पे ही लिख दे हिकायत[9] अपनी
आ मेरि जान कभी हर्फ़-ए-परेशान[10] में आ ।

देख ले अपनी ख़ुदाई का तमाशा ख़ुद ही
आस्माँ वाले कभी पैकर-ए-इंसान[11] में आ ।
नसीम अजमल
About the poet

नसीम अजमल

View profile & all 6 Poems / Stories

More Poetry & Stories You May Like