कोई आहट न कोई डगर सामने - नसीम अजमल

नसीम अजमलनसीम अजमल

6 min read · 12.4K reads

कोई आहट न कोई डगर सामने ।
एक अक्स-ए-सफ़र[1] सरबसर[2] सामने ।

आसमाँ पर लहू[3] गुल[4] बिखरता हुआ
और उभरता हुआ मेरा सर सामने ।

वो अकेला हज़ारों से लड़ता रहा
जंग होती रहे रात भर सामने ।

नन्हीं मुन्नी दुआओं का हासिल है क्या
लुट गया सारा रख़्त-ए-सफ़र[5] सामने ।

टूट कर सारे मंज़र बिखरने लगे
बेतहाशा उड़े बाम-ओ-दर[6] सामने ।

यक-ब-यक[7] सारा जंगल सिमटने लगा
हुए ज़ेर-ए-ज़मीं[8] सब शजर सामने ।

कश्तियाँ टूट कर सब किनारे लगीं
कैसे आसेब[9] का है सफ़र सामने ।

कोई अवतार तो इस ज़मीं पर मिले
आए कोई तो पैग़ाम्बर सामाने ।

फ़ासला मेरे पैरों में मंज़िल का है
वर्ना रहता कहाँ ये सफ़र सामने ।

उससे बिछड़े हुए एक मुद्दत हुई
फिर भी रहता है वो सरबसर सामने ।

टुकड़े-टुकड़े बदन, रक़्स करता हुआ
इक ज़रा सा उधर, बाम पर, सामने ।

इक झलक सब्ज़ मिट्टी की आँखों में बस
शोला-शोला शफ़क़, लम्हा भर सामने ।

सर पे बूढ़ा गगन कब से रखा हुआ
रक़्स-ए-शम्स-ओ-क़मर[10] आँख भर सामने ।

कोई मुझमें मुझे क़ैद करता हुआ
फेंक कर ये लाल-ओ-गोहर[11] सामने ।

क्या करूँ मेरा मन था ख़लाओं[12] में गुम
वो दिखाता रहा सब हुनर सामने ।

सीना-सीना सफर, ये तिलिस्म-ए-हुनर[13]
देख अजमल है रफ़्तार भर सामने ।
नसीम अजमल
About the poet

नसीम अजमल

View profile & all 6 Poems / Stories

More Poetry & Stories You May Like

उसने मिट्टी को छुआ भर था - प्रताप सोमवंशीपसोपेश में हूँकि कविता चिह्नों में होती है— प्रताप सोमवंशीदर्द औरों का हम - प्रताप सोमवंशीपसोपेश में हूँकि कविता चिह्नों में होती है— प्रताप सोमवंशीये बुत जो हम ने दोबारा बना के रक्खा हैये बुत जो हम ने दोबारा बना के रक्खा हैइसी ने हम को तमाशा बना के रक्खा है— मुनव्वर रानाख़फ़ा होना ज़रा सी बात पर तलवार हो जानाख़फ़ा होना ज़रा सी बात पर तलवार हो जानामगर फिर ख़ुद-ब-ख़ुद वो आप का गुलनार हो जाना— मुनव्वर रानाअम्मी का चूल्हामैं उस समय की बात कर रहा हूँ जब कोयले के चूल्हे जलते थे,और छप्पर से धुँआ उठता था।— फ़रीद ख़ाँचोरजेबें आपकी हैंहाथ चोरों के— हरि मृदुल