तुझे क्या ख़बर मिरे बे-ख़बर मिरा सिलसिला कोई और है

Naseer TurabiNaseer Turabi15 Jun 1945 – 10 Jan 2021

2 min read · 12.7K reads

तुझे क्या ख़बर मिरे बे-ख़बर मिरा सिलसिला कोई और है

जो मुझी को मुझ से बहम करे वो गुरेज़-पा कोई और है

मिरे मौसमों के भी तौर थे मिरे बर्ग-ओ-बार ही और थे

मगर अब रविश है अलग कोई मगर अब हवा कोई और है

यही शहर शहर-ए-क़रार है तो दिल-ए-शिकस्ता की ख़ैर हो

मिरी आस है किसी और से मुझे पूछता कोई और है

ये वो माजरा-ए-फ़िराक़ है जो मोहब्बतों से न खुल सका

कि मोहब्बतों ही के दरमियाँ सबब-ए-जफ़ा कोई और है

हैं मोहब्बतों की अमानतें यही हिजरतें यही क़ुर्बतें

दिए बाम-ओ-दर किसी और ने तो रहा बसा कोई और है

ये फ़ज़ा के रंग खुले खुले इसी पेश-ओ-पस के हैं सिलसिले

अभी ख़ुश-नवा कोई और था अभी पर-कुशा कोई और है

दिल-ए-ज़ूद-रंज न कर गिला किसी गर्म ओ सर्द रक़ीब का

रुख़-ए-ना-सज़ा तो है रू-ब-रू पस-ए-ना-सज़ा कोई और है

बहुत आए हमदम ओ चारा-गर जो नुमूद-ओ-नाम के हो गए

जो ज़वाल-ए-ग़म का भी ग़म करे वो ख़ुश-आश्ना कोई और है

ये 'नसीर' शाम-ए-सुपुर्दगी की उदास उदास सी रौशनी

ब-कनार-ए-गुल ज़रा देखना ये तुम्ही हो या कोई और है

Naseer Turabi
About the poet

Naseer Turabi

Naseer Turabi (Urdu: نصير ترابی‎; born 15 June 1945 – 10 January 2021) was born in Hyderabad, Hyderabad State which was then, Deccan. His father Allama Rasheed Turabi was a renowned religious scholar. He came to Pakistan after the independence of Pakistan in…

View profile & all 7 Poems / Stories

More Poetry & Stories You May Like

शुभ्रामैं तुम्हें एक एकदम नए नाम से पुकारना चाहता हूँप्रेम में जलते हुए बुख़ार में जलने वाले क़िस्सों से बहुत ईर्ष्या रखता आया हूँ— अमन त्रिपाठीनौ बत्ती टॉकीज़एकबार-बार लौटती हूँ उन रास्तों पर— अजंता देवअजीब होती है ये मोहब्बत - नज़्मनसीब वालों के दिल में जब भी ये जागती हैतो पहले नींदें उजाड़ती है— नजमा शाहीन खोसाइस गली के मोड़ पर - नज़्मइस गली के मोड़ पर इक अज़ीज़ दोस्त नेमेरे अश्क पोंछ कर— फ़हमीदा रियाज़वाजिद अली शाह अख़्तर के शेरयही तशवीश शब-ओ-रोज़ है बंगाले मेंलखनऊ फिर कभी दिखलाए मुक़द्दर मेरा— वाजिद अली शाह अख़्तरसय्यद यूसुफ़ अली खाँ नाज़िम के शेरये किस ज़ोहरा-जबीं की अंजुमन में आमद आमद हैबिछाया है क़मर ने चाँदनी का फ़र्श महफ़िल में— सय्यद यूसुफ़ अली खाँ नाज़िम