दर्द की धूप से चेहरे को निखर जाना था

Naseer TurabiNaseer Turabi15 Jun 1945 – 10 Jan 2021

1 min read · 12.6K reads

दर्द की धूप से चेहरे को निखर जाना था

आइना देखने वाले तुझे मर जाना था

राह में ऐसे नुक़ूश-ए-कफ़-ए-पा भी आए

मैं ने दानिस्ता जिन्हें गर्द-ए-सफ़र जाना था

वहम-ओ-इदराक के हर मोड़ पे सोचा मैं ने

तू कहाँ है मिरे हमराह अगर जाना था

आगही ज़ख़्म-ए-नज़ारा न बनी थी जब तक

मैं ने हर शख़्स को महबूब-ए-नज़र जाना था

क़ुर्बतें रेत की दीवार हैं गिर सकती हैं

मुझ को ख़ुद अपने ही साए में ठहर जाना था

तू कि वो तेज़ हवा जिस की तमन्ना बे-सूद

मैं कि वो ख़ाक जिसे ख़ुद ही बिखर जाना था

आँख वीरान सही फिर भी अँधेरों को 'नसीर'

रौशनी बन के मिरे दिल में उतर जाना था

Naseer Turabi
About the poet

Naseer Turabi

Naseer Turabi (Urdu: نصير ترابی‎; born 15 June 1945 – 10 January 2021) was born in Hyderabad, Hyderabad State which was then, Deccan. His father Allama Rasheed Turabi was a renowned religious scholar. He came to Pakistan after the independence of Pakistan in…

View profile & all 7 Poems / Stories

More from Naseer Turabi

  1. शायरी - नसीर तुराबी

    मैं इक शजर की तरह रह-गुज़र में ठहरा हूँथकन उतार के तू किस तरफ़ रवाना हुआ

    14.5K reads
  2. वो हम-सफ़र था मगर उस से हम-नवाई न थी

    वो हम-सफ़र था मगर उस से हम-नवाई न थीकि धूप छाँव का आलम रहा जुदाई न थी

    12.6K reads
  3. मिलने की तरह मुझ से वो पल भर नहीं मिलता

    मिलने की तरह मुझ से वो पल भर नहीं मिलतादिल उस से मिला जिस से मुक़द्दर नहीं मिलता

    13.6K reads
  4. तुझे क्या ख़बर मिरे बे-ख़बर मिरा सिलसिला कोई और है

    तुझे क्या ख़बर मिरे बे-ख़बर मिरा सिलसिला कोई और हैजो मुझी को मुझ से बहम करे वो गुरेज़-पा कोई और है

    12.7K reads
  5. देख लेते हैं अब उस बाम को आते जाते

    देख लेते हैं अब उस बाम को आते जातेये भी आज़ार चला जाएगा जाते जाते

    12.5K reads

More Poetry & Stories You May Like