शायरी - नसीर तुराबी

Naseer TurabiNaseer Turabi15 Jun 1945 – 10 Jan 2021

1 min read · 14.5K reads

मैं इक शजर की तरह रह-गुज़र में ठहरा हूँ
थकन उतार के तू किस तरफ़ रवाना हुआ


कुछ रोज़ नसीर आओ चलो घर में रहा जाए
लोगों को ये शिकवा है कि घर पर नहीं मिलता

मिलने की तरह मुझ से वो पल भर नहीं मिलता
दिल उस से मिला जिस से मुक़द्दर नहीं मिलता

ये हवा सारे चराग़ों को उड़ा ले जाएगी
रात ढलने तक यहाँ सब कुछ धुआँ हो जाएगा

शहर में किस से सुख़न रखिए किधर को चलिए
इतनी तन्हाई तो घर में भी है घर को चलिए

वो हम-सफ़र था मगर उस से हम-नवाई न थी
कि धूप छाँव का आलम रहा जुदाई न थी

इस कड़ी धूप में साया कर के
तू कहाँ है मुझे तन्हा कर के

ये राह-ए-तमन्ना है यहाँ देख के चलना
इस राह में सर मिलते हैं पत्थर नहीं मिलता

आज की रात उजाले मिरे हम-साया हैं
आज की रात जो सो लूँ तो नया हो जाऊँ

तुझे क्या ख़बर मिरे बे-ख़बर मिरा सिलसिला कोई और है
जो मुझी को मुझ से बहम करे वो गुरेज़-पा कोई और है

Naseer Turabi
About the poet

Naseer Turabi

Naseer Turabi (Urdu: نصير ترابی‎; born 15 June 1945 – 10 January 2021) was born in Hyderabad, Hyderabad State which was then, Deccan. His father Allama Rasheed Turabi was a renowned religious scholar. He came to Pakistan after the independence of Pakistan in…

View profile & all 7 Poems / Stories

More from Naseer Turabi

  1. वो हम-सफ़र था मगर उस से हम-नवाई न थी

    वो हम-सफ़र था मगर उस से हम-नवाई न थीकि धूप छाँव का आलम रहा जुदाई न थी

    12.6K reads
  2. मिलने की तरह मुझ से वो पल भर नहीं मिलता

    मिलने की तरह मुझ से वो पल भर नहीं मिलतादिल उस से मिला जिस से मुक़द्दर नहीं मिलता

    13.6K reads
  3. तुझे क्या ख़बर मिरे बे-ख़बर मिरा सिलसिला कोई और है

    तुझे क्या ख़बर मिरे बे-ख़बर मिरा सिलसिला कोई और हैजो मुझी को मुझ से बहम करे वो गुरेज़-पा कोई और है

    12.7K reads
  4. दर्द की धूप से चेहरे को निखर जाना था

    दर्द की धूप से चेहरे को निखर जाना थाआइना देखने वाले तुझे मर जाना था

    12.6K reads
  5. देख लेते हैं अब उस बाम को आते जाते

    देख लेते हैं अब उस बाम को आते जातेये भी आज़ार चला जाएगा जाते जाते

    12.5K reads

More Poetry & Stories You May Like