बांसुरी - नरेश सक्सेना

नरेश सक्सेनानरेश सक्सेना16 Sept 1939

3 min read · 12.4K reads

बांसुरी के इतिहास में
उन कीड़ों का कोई जिक्र नहीं
जिन्होंने भूख मिटाने के लिए
बांसों में छेद कर दिए थे.

और जब-जब हवा उन छेदों से गुजरती
तो बांसों का रोना सुनायी देता

कीड़ों को तो पता ही नहीं था
कि वे संगीत के इतिहास में हस्तक्षेप
कर रहे हैं
और एक ऐसे वाद्य का आविष्कार
जिसमें बजाने वाले की सांसें बजती हैं.

मैंने कभी लिखा था
कि बांसुरी में सांस नहीं बजती
बांस नहीं बजता
बजाने वाला बजता है

अब
जब-जब बजाता हूं बांसुरी
तो राग चाहे जो हो
उसमें थोड़ों की भूख
और बांसों का रोना भी सुनायी देता है.
नरेश सक्सेना
About the poet

नरेश सक्सेना

View profile & all 55 Poems / Stories

More Poetry & Stories You May Like