मढ़ी प्राइमरी स्कूल के बच्चे - नरेश सक्सेना

नरेश सक्सेनानरेश सक्सेना16 Sept 1939

2 min read · 12.4K reads

उनमें आदमियों का नहीं
एक जंगल का बचपन है
जंगल जो हरियाली से काट दिए गए हैं
और अब सिर्फ़
आग ही हो सकते हैं

नहीं
बच्चे फूल नहीं होते
फूल स्कूल नहीं जाते
स्कूल जलते हुए जंगल नहीं होते।
नरेश सक्सेना
About the poet

नरेश सक्सेना

View profile & all 55 Poems / Stories

More Poetry & Stories You May Like