सुनो चारुशीला - नरेश सक्सेना

नरेश सक्सेनानरेश सक्सेना16 Sept 1939

3 min read · 12.4K reads

(१)
कुछ लोगों से आँख मिलाकर पछताती है नींद
खौफ़ज़दा सपनों से अक्सर डर जाती है नींद
हमने अच्छे कर्म किए थे शायद इसीलिए
बिना नींद की गोली खाए आ जाती है नींद
(२)
मैं किसान हूँ मेरा हाल क्या मैं तो आसमाँ की दया पे हूँ
कभी मौसमों ने हँसा दिया कभी मौसमों ने रुला दिया
(३)
वो ब्रश नहीं करते
मगर उनके दाँतो पर निर्दोषों का खून नहीं चमकता
वो नाखून नहीं काटते
लेकिन उनके नाखून इतने लम्बे नहीं होते कि नोंच सकें दूसरों का माँस
नरेश सक्सेना
About the poet

नरेश सक्सेना

View profile & all 55 Poems / Stories