तुझको सोचा तो खो गईं आँखें - नक़्श लायलपुरी

नक़्श लायलपुरीनक़्श लायलपुरी24 Sept 1928 – 22 Sept 2017

3 min read · 12.4K reads


तुझको सोचा तो खो गईं आँखें
दिल का आईना हो गईं आँखें
 
ख़त का पढ़ना भी हो गया मुश्किल
सारा काग़ज़ भिगो गईं आँखें
 
कितना गहरा है इश्क़ का दरिया
उसकी तह में डुबो गईं आँखें
 
कोई जुगनू नहीं तसव्वुर का
कितनी वीरान हो गईं आँखें
 
दो दिलों को नज़र के धागे से
इक लड़ी में पिरो गईं आँखें
 
रात कितनी उदास बैठी है
चाँद निकला तो सो गईं आँखें
 
नक़्श आबाद क्या हुए सपने
और बरबाद हो गईं आँखें
नक़्श लायलपुरी
About the poet

नक़्श लायलपुरी

View profile & all 35 Poems / Stories

More from नक़्श लायलपुरी

  1. तेरी गली की तरफ़ - नक़्श लायलपुरी

    नक़्श लायलपुरीनक्श लायलपुरी की शायरी में ज़बान की मिठास, एहसास की शिद्दत और इज़हार का दिलकश अंदाज़ मिलता है । उनकी ग़ज़ल का चेहरा दर्द के शोले में लिपटे हुए शबनमी एहसास की लज़्ज़त से तरबतर है। शायरी के इस समंदर में एक तरफ़ फ़िक्र की ऊँची-ऊँची लहरें हैं तो दूसरी तरफ़ इंसानी जज़्बात की ऐसी गहराई है जिसमें डूब जाने को मन करता है । नक़्श साहब की शायरी में पंजाब की मिट्टी की महक, लखनऊ की नफ़ासत और मुंबई के समंदर का धीमा-धीमा संगीत है-

    12.4K reads
  2. वो आएगा दिल से दुआ तो करो - नक़्श लायलपुरी

    वो आएगा दिल से दुआ तो करोनमाज़े-मुहब्बत अदा तो करो

    12.4K reads
  3. अपना दामन देख कर घबरा गए - नक़्श लायलपुरी

    अपना दामन देख कर घबरा गएख़ून के छींटे कहाँ तक आ गए

    12.4K reads
  4. अपनी भीगी हुई पलकों पे सजा लो मुझको - नक़्श लायलपुरी

    अपनी भीगी हुई पलकों पे सजा लो मुझकोरिश्ताए-दर्द समझकर ही निभा लो मुझको

    12.4K reads
  5. कोई झंकार है, नग़मा है, सदा है क्या है ? - नक़्श लायलपुरी

    कोई झंकार है, नग़मा है, सदा है क्या है ?तू किरन है, के कली है, के सबा है, क्या है ?

    12.4K reads

More Poetry & Stories You May Like