जहाँ पे डूब गया था कभी सितारा मिरा - नामी अंसारी

नामी अंसारीनामी अंसारी

3 min read · 12.4K reads

जहाँ पे डूब गया था कभी सितारा मिरा
उसी उफ़ुक़ पे जहाँ-ताब है नज़ारा मिरा

यही हुआ कि परिंदे फ़ज़ा में तैर गए
न काम आईं मिरी बंदिशें न चारा मिरा

हवा-ए-दश्त भी मजनूँ-सिफ़त नहीं है अगर
तो इस मक़ाम पे शायद न हो गुज़ारा मिरा

अभी तो हर्फ़-ए-तमन्ना लिखा नहीं मैं ने
अभी से क्यूँ वरक़-जाँ है पारा पारा मिरा

न आग लगती न तक़्सीम-ए-जिस्म-ओ-जाँ होती
फ़ुगाँ कि शहर-ए-सितम पर नहीं इजारा मिरा

वो तीरगी है कि राह-ए-ख़याल भी गुम है
न आसमान है रौशन न इस्तिआरा मिरा

न कोई दश्त मुनव्वर हुआ न दर ‘नामी’
नवाह-ए-ग़ैर में जल बुझ गया शरारा मिरा
नामी अंसारी
About the poet

नामी अंसारी

View profile & all 6 Poems / Stories

More from नामी अंसारी

  1. ऐ आबला-पा और भी रफ़्तार ज़रा तेज़ - नामी अंसारी

    ऐ आबला-पा और भी रफ़्तार ज़रा तेज़इस दश्त-ए-पुर-असरार में चलती है हवा तेज़

    12.4K reads
  2. घर छोड़ा बे-सम्त हुए हैरानी में - नामी अंसारी

    घर छोड़ा बे-सम्त हुए हैरानी मेंकैसे कैसे दुख झेले नादानी में

    12.4K reads
  3. हवा-ए-तुंद के आगे धुआँ ठहरता नहीं - नामी अंसारी

    हवा-ए-तुंद के आगे धुआँ ठहरता नहींहमारे सर पे कभी आसमाँ ठहरता नहीं

    12.4K reads
  4. ख़ुद आज़मा के भी दावे अजल के देखते हैं - नामी अंसारी

    ख़ुद आज़मा के भी दावे अजल के देखते हैंदयार-ए-शौक में इस बार चल कर देखते है

    12.4K reads
  5. मिरे ख़याल से आगे तिरा निशाना पड़ा - नामी अंसारी

    मिरे ख़याल से आगे तिरा निशाना पड़ासमंद-ए-शौक़ पे इक और ताज़ियाना पड़ा

    12.4K reads

More Poetry & Stories You May Like