हवा-ए-तुंद के आगे धुआँ ठहरता नहीं - नामी अंसारी

नामी अंसारीनामी अंसारी

3 min read · 12.4K reads

हवा-ए-तुंद के आगे धुआँ ठहरता नहीं
हमारे सर पे कभी आसमाँ ठहरता नहीं

हिसाब-ए-दर्द करूँ भी तो इस से क्या हासिल
निगाह-ए-शौक़ में हर्फ़-ए-जियाँ ठहरता नहीं

न रास्ते का उन्हें इल्म है न मंज़िल का
हज़ार गर्द उड़े कारवाँ ठहरता नहीं

जहाँ पे सिक्का-ए-ज़र की खनक सुनाई न दे
फ़की़ह-ए-शहर घड़ी भर वहाँ ठहरता नहीं

क़रीब ओ दूर ये अफ़्वाह कैसी फैल गई
किसी के घर में कोई मीहमाँ ठहरता नहीं

हवा-ए-सज्दा ने हर आस्ताँ को देख लिया
जबीन-ए-शौक़ पे कोई निशाँ ठहरता नहीं

हम अपने आप की पहचान क्या करें ‘नामी’
यक़ीं पनपता नहीं है गुमाँ ठहरता नहीं
नामी अंसारी
About the poet

नामी अंसारी

View profile & all 6 Poems / Stories

More from नामी अंसारी

  1. ऐ आबला-पा और भी रफ़्तार ज़रा तेज़ - नामी अंसारी

    ऐ आबला-पा और भी रफ़्तार ज़रा तेज़इस दश्त-ए-पुर-असरार में चलती है हवा तेज़

    12.4K reads
  2. घर छोड़ा बे-सम्त हुए हैरानी में - नामी अंसारी

    घर छोड़ा बे-सम्त हुए हैरानी मेंकैसे कैसे दुख झेले नादानी में

    12.4K reads
  3. जहाँ पे डूब गया था कभी सितारा मिरा - नामी अंसारी

    जहाँ पे डूब गया था कभी सितारा मिराउसी उफ़ुक़ पे जहाँ-ताब है नज़ारा मिरा

    12.4K reads
  4. ख़ुद आज़मा के भी दावे अजल के देखते हैं - नामी अंसारी

    ख़ुद आज़मा के भी दावे अजल के देखते हैंदयार-ए-शौक में इस बार चल कर देखते है

    12.4K reads
  5. मिरे ख़याल से आगे तिरा निशाना पड़ा - नामी अंसारी

    मिरे ख़याल से आगे तिरा निशाना पड़ासमंद-ए-शौक़ पे इक और ताज़ियाना पड़ा

    12.4K reads

More Poetry & Stories You May Like