ख़ुद आज़मा के भी दावे अजल के देखते हैं - नामी अंसारी

नामी अंसारीनामी अंसारी

4 min read · 12.4K reads

ख़ुद आज़मा के भी दावे अजल के देखते हैं
दयार-ए-शौक में इस बार चल कर देखते है

पिघलती है कि नहीं बर्फ़-ए-ना-शनासाई
किसी की गर्म-निगाही से जल के देखते हैं

ये दश्त-ए-हू सर-ए-गुलशन कहाँ से आ निकला
ये मोजज़ा है तो घर से निकल के देखते हैं

जिन्हें मिली ही नहीं चश्म ओ दिल की बीनाई
तमाशे वो भी ख़ुमार-ए-अज़ल के देखते हैं

उसी के ज़िक्र से महफ़िल में फूल खिलते थे
वो आ गया है तो सब आँख मल के देखते हैं

किसी को आज के हालात पर क़रार नहीं
हमारे शहर में सब ख़्वाब कल के देखते हैं

अभी तो लम्स-ए-बदन का हिसाब बाक़ी है
तअल्लुक़ात के पहलू बदल के देखते हैं

न कोई नारा-ए-तहसीं-नुमा न दाद-ए-सुख़न
कि सुनने वाले भी तेवर ग़ज़ल के देखते हैं

न जाने कब सर-ए-आईना ख़ौफ़ लिख जाए
हम अपना चेहरा भी ‘नामी’ सँभल के देखते हैं
नामी अंसारी
About the poet

नामी अंसारी

View profile & all 6 Poems / Stories

More from नामी अंसारी

  1. ऐ आबला-पा और भी रफ़्तार ज़रा तेज़ - नामी अंसारी

    ऐ आबला-पा और भी रफ़्तार ज़रा तेज़इस दश्त-ए-पुर-असरार में चलती है हवा तेज़

    12.4K reads
  2. घर छोड़ा बे-सम्त हुए हैरानी में - नामी अंसारी

    घर छोड़ा बे-सम्त हुए हैरानी मेंकैसे कैसे दुख झेले नादानी में

    12.4K reads
  3. हवा-ए-तुंद के आगे धुआँ ठहरता नहीं - नामी अंसारी

    हवा-ए-तुंद के आगे धुआँ ठहरता नहींहमारे सर पे कभी आसमाँ ठहरता नहीं

    12.4K reads
  4. जहाँ पे डूब गया था कभी सितारा मिरा - नामी अंसारी

    जहाँ पे डूब गया था कभी सितारा मिराउसी उफ़ुक़ पे जहाँ-ताब है नज़ारा मिरा

    12.4K reads
  5. मिरे ख़याल से आगे तिरा निशाना पड़ा - नामी अंसारी

    मिरे ख़याल से आगे तिरा निशाना पड़ासमंद-ए-शौक़ पे इक और ताज़ियाना पड़ा

    12.4K reads

More Poetry & Stories You May Like