घर छोड़ा बे-सम्त हुए हैरानी में - नामी अंसारी

नामी अंसारीनामी अंसारी

3 min read · 12.4K reads

घर छोड़ा बे-सम्त हुए हैरानी में
कैसे कैसे दुख झेले नादानी में

ताज़ा हवा में उस के नफ़स की ख़ुशबू थी
क़तरा क़तरा डूब गया मैं पानी में

किस ने जोड़ा क्यूँ जोड़ा मज़कूर नहीं
उस का क़िस्सा मेरी राम-कहानी में

चाँद को आगे बढ़ना औज पे जाना था
तारे टूटे पल पल ऐन जवानी में

कैसा था वो पैकर-ए-ख़ूबी क्या कहिए
आईना दो लख़्त हुआ हैरानी में

दिल पे अचानक सब्त हुआ ता-उम्र रहा
ऐसा भी इक अक्स मिला था पानी में

सारी ग़ज़लें इक जैसी ही लगती हैं
क्या रक्खा है ‘नामी’ जश्न-ए-मआनी में
नामी अंसारी
About the poet

नामी अंसारी

View profile & all 6 Poems / Stories

More from नामी अंसारी

  1. ऐ आबला-पा और भी रफ़्तार ज़रा तेज़ - नामी अंसारी

    ऐ आबला-पा और भी रफ़्तार ज़रा तेज़इस दश्त-ए-पुर-असरार में चलती है हवा तेज़

    12.4K reads
  2. हवा-ए-तुंद के आगे धुआँ ठहरता नहीं - नामी अंसारी

    हवा-ए-तुंद के आगे धुआँ ठहरता नहींहमारे सर पे कभी आसमाँ ठहरता नहीं

    12.4K reads
  3. जहाँ पे डूब गया था कभी सितारा मिरा - नामी अंसारी

    जहाँ पे डूब गया था कभी सितारा मिराउसी उफ़ुक़ पे जहाँ-ताब है नज़ारा मिरा

    12.4K reads
  4. ख़ुद आज़मा के भी दावे अजल के देखते हैं - नामी अंसारी

    ख़ुद आज़मा के भी दावे अजल के देखते हैंदयार-ए-शौक में इस बार चल कर देखते है

    12.4K reads
  5. मिरे ख़याल से आगे तिरा निशाना पड़ा - नामी अंसारी

    मिरे ख़याल से आगे तिरा निशाना पड़ासमंद-ए-शौक़ पे इक और ताज़ियाना पड़ा

    12.4K reads

More Poetry & Stories You May Like

ये दरवेशों की बस्ती है यहाँ ऐसा नहीं होगाये दरवेशों की बस्ती है यहाँ ऐसा नहीं होगालिबास-ए-ज़िंदगी फट जाएगा मैला नहीं होगा— मुनव्वर रानाचले मक़्तल की जानिब और छाती खोल दी हम नेचले मक़्तल की जानिब और छाती खोल दी हम नेबढ़ाने पर पतंग आए तो चर्ख़ी खोल दी हम ने— मुनव्वर रानाकुछ नहीं चाहने वाली लड़कीसोलह की यह लड़की दो-तीन साल पहले तकपेड़-पौधों पर रखती थी पाँव— ऐश्वर्य राजआंबेडकर“तुम्हारे दीन मुखों को देखकरकरुणा भरे स्वरों को सुनकर— बी. गोपाल रेड्डीमेरा और मेरी पृथ्वी का(लंबी कविता के कुछ अंश)वैसा ही हूँ, दुख मेरी गोद का बच्चा, बार-बार— हीरेन भट्टाचार्यतालाब-1मैं क्षिति तल परतुम्हारे सुख-दुख का— ब्रजरतन जोशी