ये हिज्र का रास्ता है जिस पर मैं तन्हा तन्हा सी चल रही हूँ

नजमा शाहीन खोसानजमा शाहीन खोसा

1 min read · 12.4K reads

ये हिज्र का रास्ता है जिस पर मैं तन्हा तन्हा सी चल रही हूँ

बस उस की यादों की धूप है और मैं क़तरा क़तरा पिघल रही हूँ

ये वस्ल-लम्हों की रौशनी है जो दिल की दुनिया में आ बसी है

महकती यादों की चाँदनी है मैं जिस की किरनों से जल रही हूँ

रह-ए-वफ़ा में भटकती रहती जो तेरे सपनों में गुम न रहती

तिरे ख़यालों में जी रही हूँ तिरे तसव्वुर में ढल रही हूँ

शिकस्ता-ख़्वाबों की किर्चियाँ हैं जो मेरी आँखों में चुभ रही हैं

मैं ख़ार-ज़ारों में चल रही हूँ मैं गिरते गिरते सँभल रही हूँ

ज़माने भर की ये तल्ख़ियाँ हैं जो मेरे लहजे में आ बसी हैं

मैं अपने शे'रों में धीरे धीरे ये ज़हर-ए-माया उगल रही हूँ

करूँगी क्या बाल-ओ-पर को अपने क़फ़स में जीना जो लाज़मी है

कहाँ है 'शाहीन' शादमानी दुखों की दुनिया में पल रही हूँ

नजमा शाहीन खोसा
About the poet

नजमा शाहीन खोसा

LCCN : n2013205355

View profile & all 49 Poems / Stories

More Poetry & Stories You May Like

ये दरवेशों की बस्ती है यहाँ ऐसा नहीं होगाये दरवेशों की बस्ती है यहाँ ऐसा नहीं होगालिबास-ए-ज़िंदगी फट जाएगा मैला नहीं होगा— मुनव्वर रानाचले मक़्तल की जानिब और छाती खोल दी हम नेचले मक़्तल की जानिब और छाती खोल दी हम नेबढ़ाने पर पतंग आए तो चर्ख़ी खोल दी हम ने— मुनव्वर रानाकुछ नहीं चाहने वाली लड़कीसोलह की यह लड़की दो-तीन साल पहले तकपेड़-पौधों पर रखती थी पाँव— ऐश्वर्य राजआंबेडकर“तुम्हारे दीन मुखों को देखकरकरुणा भरे स्वरों को सुनकर— बी. गोपाल रेड्डीमेरा और मेरी पृथ्वी का(लंबी कविता के कुछ अंश)वैसा ही हूँ, दुख मेरी गोद का बच्चा, बार-बार— हीरेन भट्टाचार्यतालाब-1मैं क्षिति तल परतुम्हारे सुख-दुख का— ब्रजरतन जोशी