मंज़र तमाम आज तक आँखों पे बोझ हैं
जितने भी ख़्वाब हैं मिरी पलकों पे बोझ हैं
उतरेगा चाँद तो मिरी भर आएगी ये आँख
तारे फ़लक से टूट के रातों पे बोझ हैं
सोचों पे नक़्श हैं वो जो पल थे विसाल के
दुख हिज्र के तमाम ही लम्हों पे बोझ हैं
बातें उस एक याद की बातों का हुस्न हैं
यादें उस एक याद की यादों पे बोझ हैं
'नजमा' कहीं भी झूट का जिन पर गुमान हो
ऐसे तमाम लफ़्ज़ ही शे'रों पे बोझ हैं








