मैं - नज़्म

नजमा शाहीन खोसानजमा शाहीन खोसा

1 min read · 12.4K reads

इस बदन के मलबे के अंदर

इक दिल की उजड़ी तख़्ती है

जिस में सन्नाटे बोलते हैं

यादों के दर जो खोलते हैं

कुछ ख़्वाबों के ज़र्रे हैं जो

इस लहू में ख़लियों की सूरत

जब रक़्स करें तो बोलते हैं

कुछ बिखरे आस के टुकड़े हैं

जो मन में ख़ुशबू घोलते हैं

इक कर्ब ही मेरे अंदर है

इक दुख ही मिरा मुक़द्दर है

इन ख़्वाबों के जो लाशे हैं

वो मन मलबे में चीख़ते हैं

और इस मलबे के ढेर पे मैं

अब अपने आप को ढूँढती हूँ

यादों को अब तक पूजती हूँ

तुम पूछते हो नाँ कौन हूँ मैं

अब क्या बतलाऊँ कौन हूँ मैं

नजमा शाहीन खोसा
About the poet

नजमा शाहीन खोसा

LCCN : n2013205355

View profile & all 49 Poems / Stories

More Poetry & Stories You May Like

ये दरवेशों की बस्ती है यहाँ ऐसा नहीं होगाये दरवेशों की बस्ती है यहाँ ऐसा नहीं होगालिबास-ए-ज़िंदगी फट जाएगा मैला नहीं होगा— मुनव्वर रानाचले मक़्तल की जानिब और छाती खोल दी हम नेचले मक़्तल की जानिब और छाती खोल दी हम नेबढ़ाने पर पतंग आए तो चर्ख़ी खोल दी हम ने— मुनव्वर रानाकुछ नहीं चाहने वाली लड़कीसोलह की यह लड़की दो-तीन साल पहले तकपेड़-पौधों पर रखती थी पाँव— ऐश्वर्य राजआंबेडकर“तुम्हारे दीन मुखों को देखकरकरुणा भरे स्वरों को सुनकर— बी. गोपाल रेड्डीमेरा और मेरी पृथ्वी का(लंबी कविता के कुछ अंश)वैसा ही हूँ, दुख मेरी गोद का बच्चा, बार-बार— हीरेन भट्टाचार्यतालाब-1मैं क्षिति तल परतुम्हारे सुख-दुख का— ब्रजरतन जोशी