ख़्वाबों में भी गर वस्ल का इम्कान नहीं है
शब जागते रहने में भी नुक़सान नहीं है
रस्ता वो बदलना ही था हम दोनों ने लेकिन
हैरत तो यही है कि तू हैरान नहीं है
क्यूँ ख़ौफ़-ज़दा हो गए तुम एक घटा से
मैं ने तो बताया था कि तूफ़ान नहीं है
फिर कौन यहाँ ऐसा जो पहचानता मुझ को
जब तेरे सिवा कोई भी पहचान नहीं है
'शाहीन' गो उजड़ा हुआ रस्ता तो है लेकिन
ये दिल की तरह गोशा-ए-वीरान नहीं है








