ऐ दिल मेरे नाशाद मिरे - नज़्म

नजमा शाहीन खोसानजमा शाहीन खोसा

1 min read · 12.4K reads

हम-ज़ाद मिरे बर्बाद मिरे

इक उम्र से इस ज़िंदाँ में हूँ

पर खोल मिरे आज़ाद तो कर

मिरे पैरों में ज़ंजीर-ए-वफ़ा

उसे तोड़ ज़रा मुझे जोड़ ज़रा

मुझे जीने की तहज़ीब तो दे

मिरी साँसों को तरतीब तो दे

अब ख़ुद को ज़रा तू शाद तो कर

मुझे जीवन से आज़ाद तो कर

तू जानता है इस जीवन को

ये मदफ़न है हर हसरत का

ये जीवन है इक मौत-नुमा

मुझे दूर यहाँ से जाना है

उड़ना है फ़लक की जानिब अब

इक ज़िंदाँ से ज़िंदाँ की तरफ़

हैराँ की तरफ़ जानाँ की तरफ़

हाँ उस की तरफ़ जिस की ख़ातिर

ये आँखें बरसी हैं शब-भर

जो ख़ुश्बू देस का बासी है

और जिस को नहीं अब मेरी ख़बर

ऐ दिल मेरे मैं ख़ाक-नशीं

क्या चाँद को अब तस्ख़ीर करूँ

किस ख़्वाब को क्यूँ ता'बीर करूँ

तारीक सा ये जो जीवन है

अब कैसे इसे तनवीर करूँ

इक रंग जो है दामन में मिरे

उसे कितनी दफ़ा तस्वीर करूँ

दुख सारे क्यूँ तहरीर करूँ

हम-ज़ाद मिरे नाशाद मिरे

ऐ दिल मेरे बर्बाद मिरे

अब ख़ुद को ज़रा तू शाद तो कर

अब तू मुझ को आज़ाद तो कर

मुझे जाना है जानाँ की तरफ़

हैराँ की तरफ़ ज़िंदाँ की तरफ़

नजमा शाहीन खोसा
About the poet

नजमा शाहीन खोसा

LCCN : n2013205355

View profile & all 49 Poems / Stories

More Poetry & Stories You May Like

ये दरवेशों की बस्ती है यहाँ ऐसा नहीं होगाये दरवेशों की बस्ती है यहाँ ऐसा नहीं होगालिबास-ए-ज़िंदगी फट जाएगा मैला नहीं होगा— मुनव्वर रानाचले मक़्तल की जानिब और छाती खोल दी हम नेचले मक़्तल की जानिब और छाती खोल दी हम नेबढ़ाने पर पतंग आए तो चर्ख़ी खोल दी हम ने— मुनव्वर रानाकुछ नहीं चाहने वाली लड़कीसोलह की यह लड़की दो-तीन साल पहले तकपेड़-पौधों पर रखती थी पाँव— ऐश्वर्य राजआंबेडकर“तुम्हारे दीन मुखों को देखकरकरुणा भरे स्वरों को सुनकर— बी. गोपाल रेड्डीमेरा और मेरी पृथ्वी का(लंबी कविता के कुछ अंश)वैसा ही हूँ, दुख मेरी गोद का बच्चा, बार-बार— हीरेन भट्टाचार्यतालाब-1मैं क्षिति तल परतुम्हारे सुख-दुख का— ब्रजरतन जोशी