वापसी - नज़्म

नाहीद क़ासमीनाहीद क़ासमी

1 min read · 12.4K reads

मस्लहत एक सहेली मेरी

उस ने तुम्हारी सोच पे पाबंदी आएद की थी

मैं ने उस का दिल रखने को हामी भर ली थी

लेकिन मुझे अकेला पा कर

कल इक नन्हा-मुन्ना भेद भरा लम्हा

किलकारी भरता आया

उस ने जिस की उँगली थाम रखी थी

वो तो तुम थे

आँखों में शामें उतरी थीं

घनी घनी पलकों के पीछे इक नारंजी शिकवा डूब रहा था

क्या मैं इक पल को भी सोचे जाने लाएक़ नहीं रहा हूँ

चुप की लम्बी यख़-दीवारों को छूकर

तुम लौट गए हो

लेकिन अपना चंचल साथी पीछे छोड़ गए हो

और वो मेरे चार-सू फेरे खेल खेल कर

मेरा आँचल थामे थामे जाने क्या क्या पूछ पूछ कर थक ही गया है

मेरे कंधे लग कर ख़्वाबों के झूले में झूल रहा है

उस के जागने से पहले

तुम उस को लेने आ जाओ

नाहीद क़ासमी
About the poet

नाहीद क़ासमी

View profile & all 24 Poems / Stories

More Poetry & Stories You May Like