अक्स-दर-अक्स

नाहीद क़ासमीनाहीद क़ासमी

1 min read · 12.4K reads

न चाँद-माथा न तारा-ठोड़ी

न झील-आँखें, न फूल-लब हैं

न आँच अज़्म-ओ-यक़ीं की दिल में

नुक़ूश-ए-रुख़ इतने मिट गए हैं, नुक़ूश कब हैं

ऐ आईने वक़्त के! तुझे एक बार भी

इक हसीं चेहरा न दे सके हम

मगर हैं हम अब भी अक्स तेरा

वो अक्स ही तो हमारा सच है

हमारी आँखें बुझी हुई हैं मगर यही तो हैं तेरी आँखें

हमारे चेहरे सुते हुए हैं, मगर यही तो है तेरा चेहरा

हमारे आँसू हैं तेरे आँसू, हमारे दुख सारे तेरे दुख हैं

कि तू भी सच बोलने का आदी है, हम भी आदी

हम अपने चेहरे, हम अपने बातिन सँवार लेंगे

हमारी आँखों में देख अपने हसीन फ़र्दा का इक हयूला

कि चाँद माथा है, तारा थोड़ी है, झील आँखें हैं, फूल लब हैं

हसीन हैं हम, हसीन है तू हसीन सब हैं

नाहीद क़ासमी
About the poet

नाहीद क़ासमी

View profile & all 24 Poems / Stories

More Poetry & Stories You May Like

ये दरवेशों की बस्ती है यहाँ ऐसा नहीं होगाये दरवेशों की बस्ती है यहाँ ऐसा नहीं होगालिबास-ए-ज़िंदगी फट जाएगा मैला नहीं होगा— मुनव्वर रानाचले मक़्तल की जानिब और छाती खोल दी हम नेचले मक़्तल की जानिब और छाती खोल दी हम नेबढ़ाने पर पतंग आए तो चर्ख़ी खोल दी हम ने— मुनव्वर रानाकुछ नहीं चाहने वाली लड़कीसोलह की यह लड़की दो-तीन साल पहले तकपेड़-पौधों पर रखती थी पाँव— ऐश्वर्य राजआंबेडकर“तुम्हारे दीन मुखों को देखकरकरुणा भरे स्वरों को सुनकर— बी. गोपाल रेड्डीमेरा और मेरी पृथ्वी का(लंबी कविता के कुछ अंश)वैसा ही हूँ, दुख मेरी गोद का बच्चा, बार-बार— हीरेन भट्टाचार्यतालाब-1मैं क्षिति तल परतुम्हारे सुख-दुख का— ब्रजरतन जोशी