शिकवे की शाम

नाहीद क़ासमीनाहीद क़ासमी

1 min read · 12.4K reads

रुख़्सत होते सूरज की किरनों का आँचल थामे थामे

मैं भी छत पर जा पहुँची थी

मिरे गिले-शिकवे तो सारे गूँगे बन बैठे थे

और मेरी कुछ कहती आँखें

बारह-दरी की चिलमन के हालों में फॅंसती थीं

फिर क्यूँ गाँव से जाते जाते

गली के मोड़ पे रुकते रुकते

तुम ने ऊपर, मेरी जानिब देखा था

और तुम्हारा उठता हाथ ज़रा सा काँप गया था

और तुम्हारी रौशन रौशन आँखें बुझ सी गई थीं

दूर उफ़ुक़ में सूरज डूब गया था

नाहीद क़ासमी
About the poet

नाहीद क़ासमी

View profile & all 24 Poems / Stories

More Poetry & Stories You May Like

मुनव्वर राना के शेरअब जुदाई के सफ़र को मिरे आसान करोतुम मुझे ख़्वाब में आ कर न परेशान करो— मुनव्वर रानाये सर-बुलंद होते ही शाने से कट गयाये सर-बुलंद होते ही शाने से कट गयामैं मोहतरम हुआ तो ज़माने से कट गया— मुनव्वर रानाकुछ नहीं चाहने वाली लड़कीसोलह की यह लड़की दो-तीन साल पहले तकपेड़-पौधों पर रखती थी पाँव— ऐश्वर्य राजप्रतिज्ञाप्रतिज्ञाएँ बहा दो पानी में लड़कीप्रतिज्ञाएँ बहाओ पानी में;— बीरेंद्र चट्टोपाध्यायउसने मिट्टी को छुआ भर था - प्रताप सोमवंशीपसोपेश में हूँकि कविता चिह्नों में होती है— प्रताप सोमवंशीदर्द औरों का हम - प्रताप सोमवंशीपसोपेश में हूँकि कविता चिह्नों में होती है— प्रताप सोमवंशी