बंजर दिल सैराब करो

नाहीद क़ासमीनाहीद क़ासमी

1 min read · 12.4K reads

मेरा दिल मैदानों जैसा वुसअत से भरपूर

लेकिन वो तो सदी सदी की क़र्न क़र्न की धूल समेटे

वीराँ वीराँ उजड़ा उजड़ा बंजर बंजर रहता है

आओ! नस नस दुखते लोगो! आँसुओं की घनघोर घटाएँ ले कर आओ

मेरे दिल पर आ कर उमडो

ऐसे टूट के बरसो जैसे सावन बरसे

मेरा दिल सैराब करो

मेरा दिल सैराब हुआ तो तुम देखोगे

कैसे बंजर धरती में से नाज़ुक अखुए फूटते हैं

फिर जब वापस जाओगे तो ख़ाली हाथ नहीं जाओगे

मेरे दिल के फूल तुम्हारे गजरे होंगे

और तुम्हारी आँखों में अश्कों की बजाए नग़्मे होंगे

नाहीद क़ासमी
About the poet

नाहीद क़ासमी

View profile & all 24 Poems / Stories

More Poetry & Stories You May Like

ये दरवेशों की बस्ती है यहाँ ऐसा नहीं होगाये दरवेशों की बस्ती है यहाँ ऐसा नहीं होगालिबास-ए-ज़िंदगी फट जाएगा मैला नहीं होगा— मुनव्वर रानाचले मक़्तल की जानिब और छाती खोल दी हम नेचले मक़्तल की जानिब और छाती खोल दी हम नेबढ़ाने पर पतंग आए तो चर्ख़ी खोल दी हम ने— मुनव्वर रानाकुछ नहीं चाहने वाली लड़कीसोलह की यह लड़की दो-तीन साल पहले तकपेड़-पौधों पर रखती थी पाँव— ऐश्वर्य राजआंबेडकर“तुम्हारे दीन मुखों को देखकरकरुणा भरे स्वरों को सुनकर— बी. गोपाल रेड्डीमेरा और मेरी पृथ्वी का(लंबी कविता के कुछ अंश)वैसा ही हूँ, दुख मेरी गोद का बच्चा, बार-बार— हीरेन भट्टाचार्यतालाब-1मैं क्षिति तल परतुम्हारे सुख-दुख का— ब्रजरतन जोशी