ख़्वाबों के महल टूट के गिर जाते हैं अक्सर

नाहीद कौसरनाहीद कौसर

1 min read · 12.4K reads

ख़्वाबों के महल टूट के गिर जाते हैं अक्सर

फिर उन से ही दिन अपने सँवर जाते हैं अक्सर

ऐ बाद-ए-सबा उन को ये पैग़ाम मिरा दे

क्यूँ छुप के मिरी रह से गुज़र जाते हैं अक्सर

दुनिया में हर इक शय है फ़क़त तेरी कमी है

नक़्शे तिरी यादों के उभर जाते हैं अक्सर

वो नाज़ उठाने के तो क़ाइल ही नहीं हैं

फिर हम भी ख़फ़ा हो के बिफर जाते हैं अक्सर

'कौसर' तिरे मय-ख़ाने में साग़र न सुबू है

फिर क्यूँ यहाँ मय-नोश ठहर जाते हैं अक्सर

नाहीद कौसर
About the poet

नाहीद कौसर

View profile & all 4 Poems / Stories

More Poetry & Stories You May Like