हम तो चाहत में उमीदों के पुजारी ठहरे

नाहीद कौसरनाहीद कौसर

1 min read · 12.4K reads

हम तो चाहत में उमीदों के पुजारी ठहरे

वो इसी दश्त में जज़्बात से आरी ठहरे

तेरे वा'दों ने सर-ए-शाम ही दम तोड़ दिया

जीने मरने के सभी अह्द जो भारी ठहरे

राह-ए-उल्फ़त में बिछे फूल तुम्हारी क़िस्मत

जो भी दरपेश हो मुश्किल वो हमारी ठहरे

इक झलक मुझ को है मतलूब ज़माने वालो

इस ज़ियाँ-ख़ाने की हर चीज़ तुम्हारी ठहरे

नाहीद कौसर
About the poet

नाहीद कौसर

View profile & all 4 Poems / Stories

More Poetry & Stories You May Like