मह्व हूँ मैं जो उस सितमगर का

मुस्तफ़ा ख़ाँ शेफ़्तामुस्तफ़ा ख़ाँ शेफ़्ता

1 min read · 12.4K reads

मह्व हूँ मैं जो उस सितमगर का

है गिला अपने हाल-ए-अबतर का

हाल लिखता हूँ जान-ए-मुज़्तर का

रग-ए-बिस्मिल है तार मिस्तर का

आँख फिरने से तेरी मुझ को हुआ

गर्दिश-ए-दहर दौर साग़र का

शोला-रू यार शोला-रंग शराब

काम याँ क्या है दामन-ए-तर का

शौक़ को आज बे-क़रारी है

और वादा है रोज़-ए-महशर का

नक़्श-ए-तस्ख़ीर-ए-ग़ैर को उस ने

ख़ूँ लिया तो मिरे कबूतर का

मेरी नाकामी से फ़लक को हुसूल

काम है ये उसी सितमगर का

उस ने आशिक़ लिखा अदू को लक़ब

हाए लिक्खा मिरे मुक़द्दर का

आप से लहज़ा लहज़ा जाते हो

'शेफ़्ता' है ख़याल किस घर का

मुस्तफ़ा ख़ाँ शेफ़्ता
About the poet

मुस्तफ़ा ख़ाँ शेफ़्ता

उपनाम : 'शेफ़्ता' मूल नाम : नवाब मुस्तफ़ा ख़ान जन्म : दिल्ली निधन : 01 Sep 1869 शेफ़्ता, नवाब मुस्तफ़ा ख़ाँ(1809-1869)रियासत जहाँगीराबाद, बुलंदशहर के नवाब थे। पहले ‘मोमिन’ और फिर ‘ग़ालिब’ के शागिर्द रहे। 1857 की लड़ाई में हिस्सा लेने के लिए क़ैद किए गए जिसके बा’द ए…

View profile & all 26 Poems / Stories

More from मुस्तफ़ा ख़ाँ शेफ़्ता

  1. गह हम से ख़फ़ा वो हैं गहे उन से ख़फ़ा हम

    गह हम से ख़फ़ा वो हैं गहे उन से ख़फ़ा हममुद्दत से इसी तरह निभी जाती है बाहम

    12.4K reads
  2. रोज़ ख़ूँ होते हैं दो-चार तिरे कूचे में

    रोज़ ख़ूँ होते हैं दो-चार तिरे कूचे मेंएक हंगामा है ऐ यार तिरे कूचे में

    12.5K reads
  3. उठ सुब्ह हुई मुर्ग़-ए-चमन नग़्मा-सरा देख

    उठ सुब्ह हुई मुर्ग़-ए-चमन नग़्मा-सरा देखनूर-ए-सहर-ओ-हुस्न-ए-गुल-ओ-लुत्फ़-ए-हवा देख

    12.4K reads
  4. मर गए हैं जो हिज्र-ए-यार में हम

    मर गए हैं जो हिज्र-ए-यार में हमसख़्त बेताब हैं मज़ार में हम

    12.5K reads
  5. कम-फ़हम हैं तो कम हैं परेशानियों में हम

    कम-फ़हम हैं तो कम हैं परेशानियों में हमदानाइयों से अच्छे हैं नादानियों में हम

    12.4K reads

More Poetry & Stories You May Like