कहूँ मैं क्या कि क्या दर्द-ए-निहाँ है

मुस्तफ़ा ख़ाँ शेफ़्तामुस्तफ़ा ख़ाँ शेफ़्ता

1 min read · 12.4K reads

कहूँ मैं क्या कि क्या दर्द-ए-निहाँ है

तुम्हारे पूछने ही से अयाँ है

शिकायत की भी अब ताक़त कहाँ है

निगाह-ए-हसरत आह-ए-ना-तवाँ है

निशान-ए-पा-ए-ग़ैर उस आस्ताँ पर

नहीं है मेरे मरक़द का निशाँ है

अजल ने की है किस दम मेहरबानी

कि जब पहलू में वो ना-मेहरबाँ है

तुझे भी मिल गया है कोई तुझ सा

अब आईने से वो सोहबत कहाँ है

ये किस गुल-रू का आलम याद आया

दम-ए-सर्द इक नसीम-ए-बोस्ताँ है

हुई बेताबी-ए-बुलबुल मोअस्सिर

कि घबराया हुआ कुछ बाग़बाँ है

सहर उन को इरादा है सफ़र का

क़यामत आने में शब दरमियाँ है

कोई याँ लाओ उस ईसा-नफ़स को

कि मरता 'शेफ़्ता' नाम इक जवाँ है

मुस्तफ़ा ख़ाँ शेफ़्ता
About the poet

मुस्तफ़ा ख़ाँ शेफ़्ता

उपनाम : 'शेफ़्ता' मूल नाम : नवाब मुस्तफ़ा ख़ान जन्म : दिल्ली निधन : 01 Sep 1869 शेफ़्ता, नवाब मुस्तफ़ा ख़ाँ(1809-1869)रियासत जहाँगीराबाद, बुलंदशहर के नवाब थे। पहले ‘मोमिन’ और फिर ‘ग़ालिब’ के शागिर्द रहे। 1857 की लड़ाई में हिस्सा लेने के लिए क़ैद किए गए जिसके बा’द ए…

View profile & all 26 Poems / Stories

More from मुस्तफ़ा ख़ाँ शेफ़्ता

  1. गह हम से ख़फ़ा वो हैं गहे उन से ख़फ़ा हम

    गह हम से ख़फ़ा वो हैं गहे उन से ख़फ़ा हममुद्दत से इसी तरह निभी जाती है बाहम

    12.4K reads
  2. रोज़ ख़ूँ होते हैं दो-चार तिरे कूचे में

    रोज़ ख़ूँ होते हैं दो-चार तिरे कूचे मेंएक हंगामा है ऐ यार तिरे कूचे में

    12.5K reads
  3. उठ सुब्ह हुई मुर्ग़-ए-चमन नग़्मा-सरा देख

    उठ सुब्ह हुई मुर्ग़-ए-चमन नग़्मा-सरा देखनूर-ए-सहर-ओ-हुस्न-ए-गुल-ओ-लुत्फ़-ए-हवा देख

    12.4K reads
  4. मर गए हैं जो हिज्र-ए-यार में हम

    मर गए हैं जो हिज्र-ए-यार में हमसख़्त बेताब हैं मज़ार में हम

    12.5K reads
  5. कम-फ़हम हैं तो कम हैं परेशानियों में हम

    कम-फ़हम हैं तो कम हैं परेशानियों में हमदानाइयों से अच्छे हैं नादानियों में हम

    12.4K reads

More Poetry & Stories You May Like