तरसा न मुझ को खींच के तलवार मार डाल

मुसहफ़ी ग़ुलाम हमदानीमुसहफ़ी ग़ुलाम हमदानी

1 min read · 12.4K reads

तरसा न मुझ को खींच के तलवार मार डाल

गर मार डालना है तो यक-बार मार डाल

आशिक़ जो तेरी ज़ुल्फ़ का हो उस को तू सनम

ले जा के तीरा-शब पस-ए-दीवार मार डाल

कुब्क-ए-दरी के लाख क़फ़स हों जहाँ धरे

दिखला के उन को शोख़ी-ए-रफ़्तार मार डाल

कुछ हम ने तेरे हाथ तो पकड़े नहीं मियाँ

गर जानता है हम को गुनहगार मार डाल

सय्याद तुझ को किस ने कहा था कि फ़स्ल-ए-गुल

मुझ को क़फ़स में कर के गिरफ़्तार मार डाल

जो जाँ-ब-लब हो हसरत-ए-दीदार में तिरी

दिखला के उस को जल्वा-ए-रुख़सार मार डाल

सौदाइयान-ए-इश्क़ का झगड़ा चुका कहीं

ले जा के उन को बरसर-ए-बाज़ार मार डाल

तेग़ ओ कमंद माँग कर अबरू ओ ज़ुल्फ़ से

आशिक़ बहुत हुए हैं जफ़ा-कार मार डाल

गर ये भी हो सके न तो कहता है 'मुसहफ़ी'

दो चार कर ले क़ैद में दो-चार मार डाल

मुसहफ़ी ग़ुलाम हमदानी
About the poet

मुसहफ़ी ग़ुलाम हमदानी

उपनाम : 'मुसहफ़ी' मूल नाम : शेख़ ग़ुलाम हमदानी जन्म : अमरोहा, उत्तर प्रदेश निधन : लखनऊ, उत्तर प्रदेश संबंधी : मुज़फ़्फ़र अली असीर (शिष्य), हैदर अली आतिश (शिष्य) LCCN : n85030564 ये हैं ग़ुलाम हमदानी मुसहफ़ी, जिनके काव्य परिचय के लिए ये अशआर काफ़ी हैं; शब-ए-हिज्र…

View profile & all 51 Poems / Stories

More Poetry & Stories You May Like