किसी दिन देख लो आलम मिरी बेताबी-ए-दिल का

मुंशी शिव परशाद वहबीमुंशी शिव परशाद वहबी

2 min read · 12.4K reads

किसी दिन देख लो आलम मिरी बेताबी-ए-दिल का

तमाशा देखना मंज़ूर है गर रक़्स-ए-बिस्मिल का

अगर याद आ गया इक दम तड़पना मुझ से बिस्मिल का

हर इक जौहर बनेगा चश्म-ए-गिर्यां तेग़-ए-क़ातिल का

गुनहगारों पे अपने गर चलेगी तेज़ हो हो कर

यक़ीं होता है दम चढ़ जाएगा शमशीर-ए-क़ातिल का

वो गिर्यां था असर बाक़ी है जिस का बा'द-ए-मुर्दन भी

टपकता है बनाते हैं अगर कासा मिरी गिल का

शहादत तो मिली लेकिन बुरा हो सख़्त-जानी का

रहेगा दर्द दिल में सदमा-ए-बाज़ू-ए-क़ातिल का

दिखा दो आख़िरी दीदार आसानी से दम निकले

नहीं मुश्किल है कुछ आसान होना मेरी मुश्किल का

नमाज़ अपनी क़ज़ा हो जाएगी का'बे में ऐ वाइज़

दम-ए-तकबीर गर ध्यान आ गया अबरू-ए-क़ातिल का

शहीद-ए-तेग़-ए-अबरू जानते थे दोस्त गर मुझ को

कफ़न देना था दामान-ए-निगाह-ए-नाज़-ए-क़ातिल का

हमारी सख़्त-जानी से हुई ख़िफ़्फ़त उसे हासिल

इसी बाइ'स से मुँह उतरा हुआ है तेग़-ए-क़ातिल का

सफ़ाई इस को कहते हैं कि क़िस्मत तक नहीं बाक़ी

मिरी गर्दन पे ये एहसान है शमशीर-ए-क़ातिल का

तिरे ऐ रश्क-ए-लैला क्यों न हों जिन्न-ओ-बशर आशिक़

बना है पर्दा-ए-चश्म-ए-परी से पर्दा महमिल का

तू ही शौक़-ए-शहादत कुछ हमारी दस्त-गीरी कर

क़दम उठते नहीं और है इरादा कू-ए-क़ातिल का

डरो दिल में ख़ुदा का ख़ौफ़ करना तुम को लाज़िम है

हुआ अच्छा नहीं मिस्मार करना का'बा-ए-दिल का

न चार आँखें किसी से कीं चला वो शो'ला-रू उठ कर

बजा रोना है ये आठ-आठ आँसू शम-ए-महफ़िल का

तिरे बीमार को हब्ब-ए-शिफ़ा की क्या ज़रूरत है

अभी सेहत हो गर बोसा मिले रुख़्सार के तिल का

गले से जिस तरह तौक़-ए-गुलू को मेरे उल्फ़त है

रहेगा पाँव से भी सिलसिला क़ाएम सलासिल का

बुतान-ए-संग-दिल के दिल में हर दम याद रहती है

तअज्जुब क्या अगर हो जाए मुझ को आरिज़ा सिल का

न क्यूँकर नूर-अफ़ज़ा-ए-निगाह-ए-इश्क़-बाज़ाँ हो

तुम्हारी ज़ुल्फ़ दूदा है चराग़-ए-माह-ए-कामिल का

तलाश इक रश्क-ए-लैला की है ऐसी दश्त-ए-वहशत में

कि मुझ को हर बगूले पर गुमाँ होता है महमिल का

हज़ार ऐ जान तुम चाह-ए-ज़क़न पर ज़ुल्फ़ लटका दो

निकलना सख़्त मुश्किल है हमारे यूसुफ़-ए-दिल का

हमारी आह बिजली की तरह तड़पेगी ऐ 'वहबी'

बनेगा आसमाँ जिस वक़्त दूद-ए-आतिश-ए-दिल का

मुंशी शिव परशाद वहबी
About the poet

मुंशी शिव परशाद वहबी

मुंशी शिव परशाद वहबी

View profile & all 17 Poems / Stories

More from मुंशी शिव परशाद वहबी

  1. समाया जब से है वो गुल-एज़ार आँखों में

    समाया जब से है वो गुल-एज़ार आँखों मेंहर एक गुल नज़र आता है ख़ार आँखों में

    12.4K reads
  2. हो न रुस्वा-ए-ज़माना मह-ए-कामिल की तरह

    हो न रुस्वा-ए-ज़माना मह-ए-कामिल की तरहमेरे सीने में रहो आ के मिरे दिल की तरह

    12.4K reads
  3. ग़म-ए-फ़िराक़ का खटका विसाल-ए-यार में है

    ग़म-ए-फ़िराक़ का खटका विसाल-ए-यार में हैख़िज़ाँ का ख़ौफ़ हमें मौसम-ए-बहार में है

    12.4K reads
  4. दिल में उस बानी-ए-बे-दाद के घर होने दो

    दिल में उस बानी-ए-बे-दाद के घर होने दोरफ़्ता-रफ़्ता मिरी आहों का असर होने दो

    12.4K reads
  5. जान जाती है मिरी उन को ख़बर कुछ भी नहीं

    जान जाती है मिरी उन को ख़बर कुछ भी नहींतुझ में ओ नाला-ए-जाँ-सोज़ असर कुछ भी नहीं

    12.4K reads

More Poetry & Stories You May Like

उसने मिट्टी को छुआ भर था - प्रताप सोमवंशीपसोपेश में हूँकि कविता चिह्नों में होती है— प्रताप सोमवंशीदर्द औरों का हम - प्रताप सोमवंशीपसोपेश में हूँकि कविता चिह्नों में होती है— प्रताप सोमवंशीइश्क़ है तो इश्क़ का इज़हार होना चाहिएइश्क़ है तो इश्क़ का इज़हार होना चाहिएआप को चेहरे से भी बीमार होना चाहिए— मुनव्वर रानाअर्थात् एक ज़रूरी काममहाकाव्यों महानायकों के दिन हवा हुएआज दिन भर बस मैं एक कुतिया का पीछा करूँगा— हेमंत शेषआग की रेत पर तैरती नदीउस लड़की के सिर परसदैव तारों से जड़ा— भूपिंदर प्रीतप्रेम के दस्तावेज़ों मेंप्रेम के दस्तावेज़ों में बाक़ी हैअभी लिखी जानी दास्ताँ उन लोगों की— धर्मेश