इश्क़-ए-सादिक़ ने दिखाया ये असर आप से आप

मुंशी शिव परशाद वहबीमुंशी शिव परशाद वहबी

1 min read · 12.4K reads

इश्क़-ए-सादिक़ ने दिखाया ये असर आप से आप

हो गई उन को मिरे दिल की ख़बर आप से आप

चश्म-ए-जानाँ की अगर याद नहीं आई है

आ गए जोश पे क्यों दीदा-ए-तर आप से आप

कुछ मज़ा पड़ गया है उन को कि बे-वजह-ओ-सबब

वस्ल की शब वो किया करते हैं शर आप से आप

ख़ुफ़्ता-बख़्ती मिरी दिखलाती है तासीर अपनी

बजने लगता है शब-ए-वस्ल गजर आप से आप

न मोअज़्ज़िन ने अज़ाँ दी न अभी तोप चली

दफ़अ'तन बोल उठा मुर्ग़-ए-सहर आप से आप

ब-ख़ुदा उन की तरफ़ से नहीं कुछ ख़्वाहिश थी

जान का अपनी किया हम ने ज़रर आप से आप

ग़ैर को तुम ने बिठाया तो नहीं पहलू में

आज उठता है ये क्यों दर्द-ए-जिगर आप से आप

जज़्ब-ए-उल्फ़त तिरी तासीर का तब क़ाइल हूँ

दें तो वो बोसा-ए-लब मुझ को मगर आप से आप

लिल्लाह अल-हम्द किया आह ने इतना तो असर

बे-तलब वो चले आए मिरे घर आप से आप

होगी तासीर जो नालों में तुम्हारे 'वहबी'

तो चला आएगा वो रश्क-ए-क़मर आप से आप

मुंशी शिव परशाद वहबी
About the poet

मुंशी शिव परशाद वहबी

मुंशी शिव परशाद वहबी

View profile & all 17 Poems / Stories

More from मुंशी शिव परशाद वहबी

  1. समाया जब से है वो गुल-एज़ार आँखों में

    समाया जब से है वो गुल-एज़ार आँखों मेंहर एक गुल नज़र आता है ख़ार आँखों में

    12.4K reads
  2. हो न रुस्वा-ए-ज़माना मह-ए-कामिल की तरह

    हो न रुस्वा-ए-ज़माना मह-ए-कामिल की तरहमेरे सीने में रहो आ के मिरे दिल की तरह

    12.4K reads
  3. ग़म-ए-फ़िराक़ का खटका विसाल-ए-यार में है

    ग़म-ए-फ़िराक़ का खटका विसाल-ए-यार में हैख़िज़ाँ का ख़ौफ़ हमें मौसम-ए-बहार में है

    12.4K reads
  4. दिल में उस बानी-ए-बे-दाद के घर होने दो

    दिल में उस बानी-ए-बे-दाद के घर होने दोरफ़्ता-रफ़्ता मिरी आहों का असर होने दो

    12.4K reads
  5. जान जाती है मिरी उन को ख़बर कुछ भी नहीं

    जान जाती है मिरी उन को ख़बर कुछ भी नहींतुझ में ओ नाला-ए-जाँ-सोज़ असर कुछ भी नहीं

    12.4K reads

More Poetry & Stories You May Like