फ़ौज-ए-मिज़्गाँ का कुछ इरादा है

मुनीर शिकोहाबादीमुनीर शिकोहाबादी

1 min read · 12.4K reads

फ़ौज-ए-मिज़्गाँ का कुछ इरादा है

ज़ुल्फ़-ए-पेचाँ ने लाम बाँधा है

लब-ए-रंगीं को किस ने चूसा है

देख लो ये अक़ीक़ झूटा है

कौन आया छड़ी सवारी से

ने सवारी का किस की शोहरा है

दाँत खट्टे हुए अनारों के

उन का सेब-ए-ज़क़न ये मीठा है

बोसा-ए-लब दिया जो बिगड़े ग़ैर

फूट में तुम ने क़ंद डाला है

काटते हो हमारे नाम के हर्फ़

ख़ूब शोशा है ज़ोर-ए-फ़िक़रा है

वस्फ़-ए-क़द के दो-चंद हैं मज़मूँ

कोई मिस्रा नहीं है दोहरा है

दाँत कंघी का हे मगर मुझ पर

मार-ए-गेसू जो काटे खाता है

ख़ूब है वस्ल-ए-आशिक़-ओ-माशूक़

ये भी जोड़ी का एक नुस्ख़ा है

ज़ख़्म-ए-दिल पर नमक छिड़कवाओ

ज़ाइक़ा मेरे मुँह का फीका है

ग़ैर के घर बजा रहे हो सितार

तुम ने दर-पर्दा ठाट बदला है

कोई ताज़ा कुआँ झकाएँगे

इन दिनों इख़्तिलात गहरा है

चुटकी अंगिया में तुम न टकवाओ

गोरे सीने में नील पड़ता है

बोसा होंटों का मिल गया किस को

दिल में कुछ आज दर्द मीठा है

चैन से हैं फ़क़ीर बा'द-ए-फ़ना

क़ब्र के भी सिरहाने तकिया है

ऐ 'मुनीर' आप क्यूँ हैं आज़ुर्दा

ये तो कहिए मिज़ाज कैसा है

मुनीर शिकोहाबादी
About the poet

मुनीर शिकोहाबादी

उपनाम : 'मुनीर' मूल नाम : सैयद इस्माईल हुसैन जन्म : शिकोहाबाद, उत्तर प्रदेश निधन : 10 Aug 1880 | रामपुर, उत्तर प्रदेश संबंधी : इमाम बख़्श नासिख़ (गुरु) मुनीर की पैदाइश शिकोहाबाद में 1814 को हुई। उनका नाम सैयद इस्माईल हुसैन था, ‘मुनीर’ तख़ल्लुस था। आरम्भिक शिक…

View profile & all 51 Poems / Stories

More from मुनीर शिकोहाबादी

  1. हाथ मलवाती हैं हूरों को तुम्हारी चूड़ियाँ

    हाथ मलवाती हैं हूरों को तुम्हारी चूड़ियाँप्यारी प्यारी है कलाई प्यारी प्यारी चूड़ियाँ

    12.4K reads
  2. क्यूँकर शिकार-ए-हुस्न न खेलें यहाँ के लोग

    क्यूँकर शिकार-ए-हुस्न न खेलें यहाँ के लोगपरियों को फाँस लेते हैं हिन्दोस्ताँ के लोग

    12.4K reads
  3. आँखें ख़ुदा ने बख़्शी हैं रोने के वास्ते

    आँखें ख़ुदा ने बख़्शी हैं रोने के वास्तेदो कश्तियाँ मिली हैं डुबोने के वास्ते

    12.4K reads
  4. और मुझ सा जान देने का तमन्नाई नहीं

    और मुझ सा जान देने का तमन्नाई नहींउस का शैदाई हूँ जिस का कोई शैदाई नहीं

    12.4K reads
  5. साबित रहा फ़लक मिरे नालों के सामने

    साबित रहा फ़लक मिरे नालों के सामनेठहरी सिपर हबाब के भालों के सामने

    12.5K reads

More Poetry & Stories You May Like