बुतों के घर की तरफ़ काबे के सफ़र से फिरे

मुनीर शिकोहाबादीमुनीर शिकोहाबादी

1 min read · 12.4K reads

बुतों के घर की तरफ़ काबे के सफ़र से फिरे

हज़ार शुक्र कि जीते ख़ुदा के घर से फिरे

मरीज़-ए-हिज्र का कोई इलाज कर देखे

असर दवा से दवा हुक्म-ए-चारा-गर से फिरे

महीने भर का तो रस्ता है पर दुआ ये है

कि पेशतर वो क़मर दौरा-ए-क़मर से फिरे

निगाह-ए-लुत्फ़ से देखो शबाब आ जाए

शब-ए-गुज़िश्ता अभी गर्दिश-ए-नज़र से फिरे

वो रश्क-ए-महर जो साक़ी हो उम्र बाक़ी हो

ज़ियादा साग़र-ए-मय चर्ख़-ए-फ़ित्ना-गर से फिरे

निगाह फेरने में लुत्फ़ क्या है रहने दो

ये तीर किस लिए उल्टा मिरे जिगर से फिरे

कहेंगे बअ'द-ए-फ़ना हम से दोस्तान-ए-अदम

भरे-पुरे कि तही-दस्त इस सफ़र से फिरे

न माँगें बोसा-ए-रुख़्सार छातियाँ न छुएँ

तबीअत अपनी जो ऐ बुत गुल-ओ-समर से फिरे

फ़लक ने कूचा-ए-मक़्सद की बंद की राहें

भला बताओ कि क़िस्मत मिरी किधर से फिरे

दिखाए मौज-ज़नी बहर-ए-अश्क अगर अपना

हर आसिया-ए-फ़लक-आब चश्म-ए-तर से फिरे

'मुनीर' को है वो दौरान-ए-सर मआज़-अल्लाह

कि सुनने वालों का सर ज़िक्र-ए-दर्द-ए-सर से फिरे

मुनीर शिकोहाबादी
About the poet

मुनीर शिकोहाबादी

उपनाम : 'मुनीर' मूल नाम : सैयद इस्माईल हुसैन जन्म : शिकोहाबाद, उत्तर प्रदेश निधन : 10 Aug 1880 | रामपुर, उत्तर प्रदेश संबंधी : इमाम बख़्श नासिख़ (गुरु) मुनीर की पैदाइश शिकोहाबाद में 1814 को हुई। उनका नाम सैयद इस्माईल हुसैन था, ‘मुनीर’ तख़ल्लुस था। आरम्भिक शिक…

View profile & all 51 Poems / Stories

More from मुनीर शिकोहाबादी

  1. हाथ मलवाती हैं हूरों को तुम्हारी चूड़ियाँ

    हाथ मलवाती हैं हूरों को तुम्हारी चूड़ियाँप्यारी प्यारी है कलाई प्यारी प्यारी चूड़ियाँ

    12.4K reads
  2. क्यूँकर शिकार-ए-हुस्न न खेलें यहाँ के लोग

    क्यूँकर शिकार-ए-हुस्न न खेलें यहाँ के लोगपरियों को फाँस लेते हैं हिन्दोस्ताँ के लोग

    12.4K reads
  3. आँखें ख़ुदा ने बख़्शी हैं रोने के वास्ते

    आँखें ख़ुदा ने बख़्शी हैं रोने के वास्तेदो कश्तियाँ मिली हैं डुबोने के वास्ते

    12.4K reads
  4. और मुझ सा जान देने का तमन्नाई नहीं

    और मुझ सा जान देने का तमन्नाई नहींउस का शैदाई हूँ जिस का कोई शैदाई नहीं

    12.4K reads
  5. साबित रहा फ़लक मिरे नालों के सामने

    साबित रहा फ़लक मिरे नालों के सामनेठहरी सिपर हबाब के भालों के सामने

    12.5K reads

More Poetry & Stories You May Like